crimeगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्ट
अवैध तमंचा और कारतूस के साथ एक गिरफ्तार
पुलिस ने भेजा जेल, गांव याकूबपुर में किराये के मकान में रहता था
नोएडा। गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट थाना सेक्टर 142 की पुलिस ने एक अभियुक्त को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसके पास से एक तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।
पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त का नाम संदीप निवासी ग्राम छटियांऊ पोस्ट मऊ थाना मोहम्मदाबाद वर्तमान पता राकेश का मकान ग्राम याकूबपुर थाना फेस-2 बताया है। उसको एफएनजी रोड श्मशान घाट के पास से गिरफ्तार किया गया।




