crimeउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Padma Bhushan : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती और पॉप क्वीन उषा उत्थुप को पद्म भूषण से किया सम्मानित 

Padma Bhushan: बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती और उषा उत्थुप को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति भवन में उन्हें सोमवार को यह सम्मान दिया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अभिनेता से नेता बने मिथुन चक्रवर्ती को कला के क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित किया है। वहीं, भारतीय पॉप क्वीन के रूप में प्रसिद्ध गायिका उषा उत्थुप को भी पद्म भूषण से नवाजा गया है। गायिका को उनकी बेजोड़ आवाज और विविध रेपर्टवार के लिए जाना जाता है।

बता दें कि, उषा उत्थुप को भी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों पद्म भूषण मिला है। उन्हें भी कला के क्षेत्र में ही इस सम्मान से नवाजा गया है। कई गानों को अपनी आवाज देने वाली उषा उत्थुप एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फेमस गायिका हैं। अनूठी शैली और अपनी भारी आवाज से उषा उत्थुप ने अपनी एक अलग जगह बनाई है।

मिथुन चक्रवर्ती का रिएक्शन

‘डिसको डांस’ कहे जाने वाले मिथुन चक्रवर्ती को उनके शानदार काम के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है। इस सम्मान को हासिल करने वाले एक्टर ने अपनी खुशी जाहिर की और बताया कि जब उन्हें इसकी सूचना मिली तो उनका रिएक्शन कैसा था। कला के क्षेत्र में पद्म भूषण मिलने पर अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने अपना रिएक्शन साझा करते हुए कहते हैं, कि ‘सरकार मुझे क्यों दे रही है मुझे पता नहीं है। खुशी बहुत है इस बात की मुझे, क्योंकि जो चीज न मांगों उसे हासिल करने की खुशी और ही होती है। मैंने जीवन में कभी किसी से अपने लिए कुछ नहीं मांगा। मैं बहुत खुश हूं। इतना सम्मान किसी को भी मिले तो वो सबसे खुशी का मौका होता है। जब मुझे फोन आया कि आपको पद्म भूषण दिया जा रहा है, तो मैं एक मिनट के लिए चुप हो गया, क्योंकि मुझे इसकी उम्मीद नहीं थी।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close