उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टराजनीति

विभाजन का दर्दः विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर भाजपा ने निकाला मौन जुलूस

कहा, एक परिवार के हाथों में देश की कमान सौंपने की शर्त पर देश का विभाजन 14 अगस्त 1947 को कर दिया गया

नोएडा। रविवार 14 अगस्त  को गौतमबुद्ध नगर जिले में भाजपा ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर मौन जुलूस निकाला। भाज

पा के प्रदेश उपाध्यक्ष, सदस्य विधान परिषद और  संगठन के जिला प्रभारी सत्यपाल सैनी ने दादरी देहात मंडल के जुलूस का नेतृत्व किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि एक परिवार के हाथों में देश की कमान सौंपने की शर्त पर देश का विभाजन 14 अगस्त सन 1947 को कर दिया गया। आज जिला गौतमबुद्ध नगर के सभी 11 मंडलों में हाथ में बैनर, तिरंगा झंडा और देश के विभाजन की दर्द को झलकाती हुई तख़्तियां लेकर मौन जुलूस निकला गया।

विजय भाटी ने ग्रेनो वेस्ट में नेतृत्व किया

भाजपा ज़िलाध्यक्ष विजय भाटी ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट में जुलूस का नेतृत्व किया। उन्होंने बताया की आज पूरे देश में एक साथ एक ही समय पर मौन जुलूस निकाला जा रहा है।

नागर ने जीटा में किया नेतृत्व

दादरी विधायक तेजपाल नागर ने सूरजपुर मंडल के ज़ीटा में, अभियान के जिला संयोजक व भाजपा जिला उपाध्यक्ष सत्येन्द्र नागर ने जारचा किया।

इन लोगों के नेतृत्व में निकला मौन जुलूस

सदस्य विधान परिषद नरेंद्र भाटी ने कासना, जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी ने जेवर, क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर ने रबुपुरा, क्षेत्रीय मंत्री आशीष वत्स ने दादरी नगर, सदस्य जिला पंचायत देवा भाटी ने ग्रेटर नोएडा, ब्लॉक प्रमुख बिजेंद्र प्रमुख ने छपरौला, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य बिजेंद्र भाटी ने दनकौर में मौन जुलूस का नेतृत्व किया।

आम लोग भी शामिल थे मौन जुलूस में

इस अवसर पर मुख्य रूप से दादरी नगरपालिका अध्यक्ष गीता पंडित, ज़िला महामंत्री मनोज गर्ग धर्मेन्द्र कोरी ज़िला उपाध्यक्ष पवन रावल सेवानन्द शर्मा सुनील भाटी गजेंद्र मावी राहुल पंडित मीडिया प्रभारी करमवीर आर्य पवन त्यागी सचिन शर्मा मंडल अध्यक्ष महेश शर्मा मनोज भाटी संजय भाटी राजेंद्र भाटी ,अशोक शर्मा,उदयवीर चौधरी,विचित्र तोमर प्रेम प्रधान रवि भदोरिया जगदीप नागर सोमेश गुप्ता जगभूसन गर्ग वेद प्रकाश गुप्ता ,जितेन्द्र भाटी बलराज भाटी राधाचरन भाटी परमेश्वर दयाल गुप्ता जितेन्द्र भाटी राज नागर रजनी तोमर रणधीर राणा,प्रदीप मंगल,ज्ञानेंद्र खारी आदि समेत हज़ारों लोग मौन जलूस में शामिल थे।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close