crimeउत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्ट

दर्दनाकः पंखे से लटकता मिला महिला का शव, घर वालों ने दी पुलिस को सूचना

सुबह काफी देर तक महिला के कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों को हुआ शक, पुलिस को दी सूचना

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट थाना फेस-2  क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर 93 स्थित गेझा गांव के एक घर में महिला का पंखे से लटकता शव मिला। महिला का शव मिलने से आसपास के क्षेत्र के लोग मामले जानने के लिए घटनास्थल पर जुट गए।

क्या है मामला

नोएडा के थाना फेस-2 क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर 93 के गेझा गांव के एक घर में एक करीब 38 वर्षीय महिला का पंखे से लटकता हुआ शव मिला। शव मिलने की जानकारी आसपास के लोगों को मिली तो वहां सनसनी फैल गई। लोग मामले को जानने की उत्सुकता में घटनास्थल पर पहुंच गए। लोग आपस में तरह-तरह की चर्चा कर रहे थे। महिला पश्चिम बंगाल की रहने वाली बताई गई है। वह यहां किराये के मकान में रहती थी।

परिजनों को हुआ शक

सोमवार की सुबह महिला के कमरे का दरवाजा काफी देर तक नहीं खुलने पर परिजनों को शक हुआ। उन्होंने अपने प्रयासों से दरवाजे को खोल दिया। दरवाजा खुलने पर महिला का पंखे से लटकता हुआ शव दिखा। यह लोग सकते में आ गए। उन्होंने इसकी सूचना फेस-2 थाने की पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। शव की स्थित देखने पर पहली नजर में यह लगता है कि महिला ने पंखे से लटककर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। फिर पुलिस अन्य बिंदुओं को बिंदुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Related Articles

Back to top button
Close