crimeउत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्ट

गोकशी का फरार आरोपी को पुलिस ने दबोचा

आरोपी के दो साथी पुलिस मुठभेड़ के बाद पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट थाना फेस-3 नोएडा की पुलिस ने गोकशी के फरार आरोपी को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 15 जून की रात थाना फेस-3 नोएडा की पुलिस ने गोवध अधिनियम मे वांछित अभियुक्त निजामुद्धीन निवासी टंकी वाला मोहल्ला, इकबाल नगर, जोया थाना डिडोली, जिला अमरोहा को सर्वहित नशामुक्ति केंद्र जोया, जिला अमरोहा से गिरफ्तार किया। उसके दो साथी मोहम्मद ईशा और जीशान को पुलिस मुठभेड में गिरफ्तार किया था। इसके अलावा उसके अन्य साथी मौके से भाग गए थे। सभी आरोपी मिलकर गोकशी करते हैं। कुछ दिन पूर्व इन्हीं आरोपियों ने तीन सांड़ों को इंजेक्शन लगाकर पहले बेहोश किया फिर उनका वधकर उनका मांस निकालकर दिल्ली में बेच दिया था। बचे हुए अवशेष को चारमूर्ति से पहले हिण्डन नदी के किनारे मिट्टी में ले जाकर दबा दिया था।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close