Noida: ग्रेनो वेस्ट में दरोगा से बोला युवक पैरों में गिरकर मांगेगा मांफी और कर दी धक्का-मुक्की, महिला को मारा थप्पड़
यूफेरिया मॉल के सामने सर्विस रोड पर दो कार आमने सामने आ गई। गाड़ी हटाने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि मामला मारपीट तक पहुंच गया।

ग्रेनो वेस्ट में कार को हटाने के विवाद में जमकर हंगामा हुआ। यूफेरिया मॉल की सर्विस रोड पर हुए विवाद में मारपीट का आरोप है। आरोप है कि कार सवार ने वर्दी में दरोगा के साथ अभद्रता करते हुए धक्का मुक्की की। उधर, कार सवार महिला ने दरोगा पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। इस पूरे मामले का एक वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
बिसरख कोतवाली पुलिस के मुताबिक, यूफेरिया मॉल के सामने सर्विस रोड पर दो कार आमने सामने आ गई। गाड़ी हटाने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। जिसका वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में युवक पुलिसकर्मी से मांफी मांगने की बात कह रहा है। साथ ही पुलिसकर्मी के साथ धक्का मुक्की कर देता है।
वहीं, महिला का आरोप है कि उसके साथ में अभद्रता की गई और थप्पड़ मारा गया। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल है। पुलिस की तरफ से बताया गया है कि दोनों कार सवारों के बीच कार हटाने को लेकर विवाद हुआ है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। दरोगा फिरोजाबाद में तैनात बताया जा रहा है। ग्रेनो वेस्ट उसका परिवार रहता है। बिसरख कोतवाली प्रभारी का कहना है कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।




