×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टराजनीतिराज्य

रबूपुरा के अनिकेत की मौत पर सियासी तूफ़ान, सपा ने विधायक धीरेंद्र सिंह से मांगे सवालों के जवाब

नोएडा : समाजवादी पार्टी महानगर अध्यक्ष आश्रय गुप्ता ने रबूपुरा गांव के दलित परिवार के बेटे अनिकेत की दर्दनाक घटना पर बड़ा बयान जारी किया है। अनिकेत को 10 दिन पहले एक विशेष समुदाय के लोगों ने बेरहमी से पीटा था, जिससे उसकी हालत नाज़ुक बनी रही और वह अस्पताल में वेंटिलेटर पर था। समाजवादी पार्टी के नेता राहुल अवाना ने सबसे पहले इस मामले को उठाया और तुरंत अस्पताल पहुंचकर परिवार की मदद की। इसके बाद जब उन्होंने यह जानकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी को दी, तो उन्होंने छोटी दीवाली के दिन अनिकेत के परिवार को बुलाकर ₹1 लाख की आर्थिक सहायता दी और आगे भी हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

 

आश्रय गुप्ता ने जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह पर सवाल उठाते हुए एक ट्वीट किया है कि पिछले 10 दिन आप कहां थे जब अनिकेत मौत से जूझ रहा था? इन 10 दिनों में आपने परिवार की कितनी मदद की? जब आपको लगा कि अखिलेश यादव जी ने परिवार की मदद की है और जनता का समर्थन सपा की ओर बढ़ रहा है, तब आप संवेदना जताने क्यों पहुंच गए? योगी सरकार की “ज़ीरो टॉलरेंस” नीति के बावजूद अपराधी अब तक खुले घूम रहे हैं — क्या पुलिस को कार्रवाई से रोका गया क्योंकि पीड़ित दलित था और आरोपी एक विशेष समुदाय से थे? अगर जेवर विधायक को वास्तव में इस परिवार की चिंता है तो उन्हें तुरंत ₹1 करोड़ की आर्थिक मदद दिलवानी चाहिए, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देनी चाहिए और सभी दोषियों को या तो एनकाउंटर में मारना चाहिए या जेल भेजना चाहिए।

 

आश्रय गुप्ता ने कहा कि अखिलेश यादव जी का यह मानवीय कदम दिखाता है कि समाजवादी पार्टी हमेशा पीड़ितों और वंचितों की आवाज़ बनकर खड़ी रहती है। दूसरी ओर, बीजेपी नेता केवल फ़र्ज़ी वीडियो बनाकर जनता को गुमराह करने में लगे हैं। अब जनता बीजेपी के जुमलों में आने वाली नहीं है। अनिकेत को न्याय दिलाने तक समाजवादी परिवार चैन से नहीं बैठेगा। यह वही परिवार है जिसे अखिलेश यादव जी ने खुद बुलाकर ₹1 लाख की मदद दी थी।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Related Articles

Back to top button
Close