उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टराजनीति

राजनीतिः नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने भाजपा पर साधा निशाना, चुनाव में धांधली कराने की आशंका भी जताई

नोएडा में स्थानीय शहरी निकाय चुनाव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दे गए जीत का मंत्र, एकजुटता से चुनाव लड़ने का किया आह्वान

नोएडा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में होने वाले स्थानीय शहरी निकाय के चुनाव में भाजपा गड़बड़ी करेगी। वह इसकी शिकायत चुनाव आयोग से करेंगे। वह शनिवार को यहां नोएडा के सेक्टर 58 में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। यहीं पर उन्होंने मीडिया कर्मियों से भी बातचीत की।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के स्थानीय शहरी निकाय के चुनाव की घोषणा हो चुकी है। भाजपा अपने लोगों के नाम मतदाता सूची में जुड़वाने का काम कर रही है जबकि विरोधी दलों के लोगों के नाम कटवाने का काम कर रही है। यहीं से भाजपा ने चुनाव में गड़बड़ी करने की शुरुआत कर दी है।

गंभीरता से कांग्रेस निकाय चुनाव लड़ेगी

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नगर निगम, नगर पालिका और नगर निकाय का चुनाव गंभीरता से लड़ेगी। उन्होंने कहा कि टिकट के बंटवारे में जीताऊ उम्मीदवारों को वरियता दी जाएगी। कांग्रेस कार्यकर्ता इस चुनाव को पूरी गंभीरता और एकजुटता के साथ लड़ें।

तीन जिलों के कार्यकर्ता रहे मौजूद

सेक्टर 58 नोएडा में नसीमुद्दीन सिद्दीकी के संबोधन के दौरान और उनके अन्य कार्यक्रमों में गाजियाबाद, बुलंदशहर और गौतमबुद्ध नगर जिलों के कार्यकर्ता मौजूद रहे। सिद्दीकी ने उनके साथ बैठककर चुनाव में जीत का मंत्र भी दिया।

भाजपा पर साधा निशाना

उन्होंने कार्यकर्ताओं के संबोधन और मीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान भाजपा, प्रदेश और केंद्र सरकारों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने भाजपा पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया और कहा कि विरोधी दलों के नेताओं, कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों को परेशान करने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का सहारा लिया जा रहा है। आए दिन उनके आवास, प्रतिष्ठान आदि पर छापे मारे जा रहे हैं। ऐसा कर भाजपा व उसकी सरकारें लोकतंत्र का गला घोंटना चाहती है। उन्होंने कहा कि

चुनाव आयोग से कांग्रेस भाजपा की शिकायत करेगी। उन्होंने आशंका व्यक्त की कि भाजपा चुनाव में धांधली करा सकती है।

कांग्रेस का किसी दल से गठबंधन नहीं

उन्होंने कहा कि स्थानीय शहरी निकाय के चुनाव में कांग्रेस का किसी भी दल से गठबंधन नहीं होगा। कांग्रेस अपने बलबूते पर यह चुनाव लड़ेगी। मैनपुरी लोकसभा और रामपुर विधानसभा के उप चुनाव उन्होंने कहा कि कांग्रेस ये उप चुनाव नही लड़ रही है।

कांग्रेस के जनाधार बढ़ने का दावा

एक सवाल के जवाब में सिद्दीकी ने कहा कि कांग्रेस का जनाधार लगातार बढ़ता जा रहा है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का लोगों पर काफी प्रभाव पड़ा है। लोग कांग्रेस से लगातार जुड़ते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के बारे में जितना कुप्रचार किया जा रहा है उतनी हालत उसकी बुरी नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा को 1984 में मात्र दो सीटें मिली थी। तब वह अपनी हालत बुरी नहीं मानती थी।  कांग्रेस कभी पचास से नीचे नहीं गई। फिर उसकी हालत कैसे बुरी है। चुनाव में हार-जीत लगी रहती है।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close