उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टराजनीति

राजनीतिः श्रीकांत त्यागी की पत्नी को न्याय दिलाने के लिए रालोद का प्रतिनिधिमंडल पुलिस कमिश्नर से मिला

पुलिस कमिश्नर ने आरोपों की जांच डीआईजी स्तर के अधिकारी से कराने के बाद दोषी पाए गए अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही का आश्वासन दिया

नोएडा नोएडा के फेज-2 थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर 93 बी के ग्रैंड  ओमेक्स सोसाइटी में रहने वाली श्रीकांत त्यागी की पत्नी अन्नू त्यागी को पुलिस कर्मियों द्वारा कथित उत्पीड़न के विरोध में राष्ट्रीय लोकदल का प्रतिनिधिमंडल पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने अन्नू त्यागी को पुलिस कर्मियों द्वारा उत्पीड़ित किए जाने का आरोप लगाया और इसके लिए दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की।

राष्ट्रीय लोकदल का प्रतिनिधिमंडल पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी के नेतृत्व में पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह से उनके कमिश्नरेट कार्यालय सेक्टर 108 में उनसे मिला। प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस कमिश्नर से कहा कि श्रीकांत त्यागी के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी अन्नू त्यागी को उत्पीड़ित किया। उसे तीन दिनों तक अवैध रूप से हिरासत में रखा। इसके अलावा भी अन्य तरीके से अन्नू को उत्पीड़ित किया। प्रतिनिधिमंडल ने इस मामले में दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की।

पुलिस कमिश्नर ने दिया आश्वासन

राष्ट्रीय लोकदल के प्रतिनिधिमंडल को पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने आश्वस्त किया कि उनके आरोपों के मामले की जांच उप पुलिस महानिरीक्षक (डीआईजी) स्तर के अधिकारी से कराई जाएगी। जांच में दोषी पाए जाने वाले पुलिस कर्मियों और अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगा।

क्या है मामला

पिछले दिनों नोएडा के सेक्टर 93 बी स्थित ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी निवासी एक महिला से भाजपा के कथित नेता श्रीकांत त्यागी द्वारा अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज, धक्कामुक्की करने का विडियो तेजी से वायरल हुआ था। इस विडियो को भाजपा नेताओं और पुलिस ने गंभीरता से लिया था। पुलिस ने श्रीकांत त्यागी के खिलाफ विभिन्न आपराधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए थे। उधर, एफआईआर दर्ज होते ही श्रीकांत त्यागी भूमिगत हो गया था। पुलिस ने उसका ठिकाना पता करने के लिए श्रीकांत की पत्नी अन्नू त्यागी को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। श्रीकांत त्यागी इस समय जेल में है। उसकी ओर से दाखिल जमानत याचिका को स्थानीय अदालत खारिज कर चुकी है।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close