Supertech Ecovillage 1 में सुरक्षा पर उठे सवाल – एक हफ्ते में दो साइकिल चोरी की घटनाएं !

ग्रेटर नोएडा वेस्ट : Supertech Ecovillage 1 में पिछले एक सप्ताह में सोसाइटी में दो साइकिल चोरी की घटनाएं सामने आने के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।है
5 जुलाई को पहली वारदात – गार्ड की सतर्कता से टली बड़ी घटना
पहली घटना 5 जुलाई की रात टावर B-5 की 13वीं और 14वीं मंजिल पर घटी, जहाँ एक अज्ञात युवक ने साइकिल चोरी करने की कोशिश की।
गनीमत रही कि सुरक्षा गार्ड श्री अजय की सतर्कता के चलते समय रहते हस्तक्षेप हुआ और चोरी विफल हो गई। हालांकि, आरोपी युवक मौके से फरार हो गया।
8 जुलाई को दूसरी घटना – CCTV में कैद हुई वारदात
इसी घटना के केवल तीन दिन बाद, 8 जुलाई को शाम करीब 7 बजे, टावर S2 की चौथी मंजिल से एक और साइकिल चोरी हो गई।
यह पूरी वारदात CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। फुटेज में देखा गया कि एक किशोर लड़का पहले अपनी साइकिल के साथ परिसर में दाखिल होता है, फिर टावर S2 की एक साइकिल चुराकर गेट नंबर 3 से बाहर निकल जाता है, और अपनी खुद की साइकिल वहीं छोड़ देता है।
लगातार हो रही चोरी से बढ़ी रेज़िडेंट्स की चिंता
इन घटनाओं ने न केवल रेज़िडेंट्स को सतर्क किया है बल्कि सुरक्षा टीम और मैनेजमेंट के प्रति भरोसे पर भी प्रश्न खड़े किए हैं। गेट नंबर 3, जो आमतौर पर कम निगरानी वाला माना जाता है, अब पूरी तरह सुरक्षा की दृष्टि से जांच के दायरे में आ चुका है।




