ग्रेटर नोएडा वेस्ट से 21 वर्षीय युवक का अपहरण या हादसा? राघव दीक्षित की गुमशुदगी बनी पहेली ?

ग्रेटर नोएडा वेस्ट: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सुपरटेक इकोविलेज‑1 सोसाइटी से जन्माष्टमी के दिन 21 वर्षीय युवक राघव दीक्षित के रहस्यमयी ढंग से लापता होने की घटना ने परिवार और समाज को गहरे सदमे में डाल दिया है। 15 अगस्त को परिवार के उत्तराखंड रवाना होने के बाद राघव अपनी दादी के साथ घर पर था, तभी बचपन का दोस्त आदित्य पांडे उसे पार्टी के बहाने बाहर ले गया।
17 अगस्त को आदित्य ने राघव के लापता होने की जानकारी दी, लेकिन 21 अगस्त को उसका फोन और बाइक लौटाने के बावजूद राघव की कोई जानकारी नहीं मिली।
परिवार ने 23 अगस्त को बिसरख थाने में एफआईआर दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस जांच जारी है, परंतु अभी तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। परिवार ने नोएडा पुलिस, प्रशासन और मुख्यमंत्री से अपील की है कि मामले को गंभीरता से लेकर युवक की जल्द से जल्द खोज सुनिश्चित की जाए। यदि किसी को भी राघव की जानकारी हो, तो कृपया तुरंत पुलिस या परिवार से संपर्क करें।




