अयोध्याउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Ram Mandir Ayodhya : सपना पूरा होते ही साध्वी ऋतंभरा और उमा भारती गले लगकर खूब रोईं, वे दस चेहरे जिनकी बदौलत सपना हुआ पूरा

Ram Mandir Ayodhya : अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के यजवान है। राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख चेहरों में शुमार रहीं साध्वी ऋतंभरा और उमा भारती भी भव्य राम मंदिर को अपनी आंखों के सामने देख अपने आंसू नहीं रोक पाई और दोनों नेता गले लगकर खूब रोईं। एक्स पर दोनों की तस्वीरें सामने आई हैं।

https://x.com/ANI/status/1749327097385120244?s=20

अयोध्या में दुनियाभर के लोग पहुंचे है। साधवी ऋतंभरा और उमा भारती भी भव्य मंदिर की साक्षी बनने पहुंची है। दोनों हिंदुत्व की फायरब्रांड नेता रही है। 1992 में बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में उनके विरुद्ध आपराधिक साजिश के आरोप तय किए गए थे। उनके उग्र भाषणों के ऑडियो कैसेट पूरे देश में बंटे थे, जिसमें वे विरोधियों को ‘बाबर की आलौद’ कहकर ललकारती थीं।

ये दस चेहरे जिनकी बदौलत आज यह सफर यहां तक पहुंचा
करीब पांच सौ साल की लंबी लड़ाई के बाद राम मंदिर का सपना पूरा हुआ है। इनमें लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, कल्याण सिंह, विनय कटियार, साध्वी ऋतम्भरा, महंत अवैद्यनाथ, सुरेश बघेल, कोठारी बंधु और प्रवीण तोगड़िया जैसे लोग शामिल हैं। जिनकी आज यह ऐतहासिक दिन पूरा देश देख रहा है। लेकिन कुछ गुमनाम भी हैं जिनके जिक्र के बिना यह आंदोलन अधूरा माना जाएगा। 0जैसे महंत रघुबर दास, गोपाल सिंह विशारद, केके नायर और सुरेश बघेल आदि।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close