अयोध्याअयोध्या मंडलउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Ram Mandir Ayodhya : रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में फिल्मी सितारे भी पहुंचे, हुए राममय

Ram Mandir Ayodhya  : राममंदिर में सोमवार को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह शुरू हो गया है। ऐतिहासिक पल के साक्षी बनने वॉलीवुड के स्टार्स भी पहुंच रहे है। स्टॉर्स ई—रिक्शा से भी सवारी करते हुए दिखाई दिए। ई—रिक्शा से विक्की कौशल, कैटरीना कैफ, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर देखे गए।

वहीं, अभिनेत्री और उत्तर प्रदेश के मथुरा से सांसद हेमा मालिनी भी अयोध्या पहुंच चुकी हैं। उन्हें होटल से बाहर आते हुए देखा गया। बिग बी यानी अमिताभ बच्चन बेटा अभिषेक बच्चन के साथ उन्हें देखा गया। माधुरी दीक्षित, रोहित शेट्टी और राजकुमार हिरानी जैसा सितारे भी रामनगरी पहुंच चुके है। कंगना रणौत ने मंदिर की तस्वीरें शेयर की हैं। हालांकि, ये रविवार को श्रीराम की नगरी पहुंच गई थीं।

अभिनेता अनुपम खेर रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में हिस्सा लेने के लिए अयोध्या पहुंच चुके हैं। अनुपम खेर हनुमान गढ़ी में बजरंगबली के दर्शन करने के इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा किए। इनके अलावा जैकी श्रॉफ भी पहुंचे है। ‘रामायण’ धारावाहिक में श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण का किरदार अदा करने वाले सितारे अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया और सुनील लहरी भी इस समय अयोध्या में हैं। प्राण प्रतिष्ठा में ये तीनों सितारे भी उपस्थित है।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close