×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडाधर्म-कर्मधर्म-कर्मनोएडानोएडा वेस्टराजनीति

राम मंदिर दान चोरी का मामला : बाथरूम में नकदी छिपाते थे, जेवरातों का हिसाब गायब, जमीन खरीद में करोड़ों की लूट।

उत्तर प्रदेश- राम मंदिर की दानराशि में कथित हेरफेर के मामले में लगातार नए और गंभीर खुलासे सामने आ रहे हैं। प्रकाशित रिपोर्टों के मुताबिक, दान की गिनती के दौरान नकदी को चुराकर बाथरूम में छिपाने और फिर रिश्तेदारों व परिचितों के जरिए बाहर पार कराने का खेल चल रहा था।

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दान की गिनती से जुड़े कुछ लोग नकदी को पहले अलग करते थे और बाद में उसे बाहर पहुंचाया जाता था। आरोप है कि इसी पैसे से जमीन और संपत्ति खरीदने तक की बात जांच में सामने आई है।

मामले में दूसरा बड़ा एंगल चढ़ावे के जेवरातों का है। रिपोर्टों के मुताबिक, ट्रस्ट पदाधिकारी चढ़ावे में आए सोने-चांदी और बहुमूल्य जेवरातों का स्पष्ट हिसाब नहीं दे पा रहे हैं। SIT ने अनिल मिश्रा, गोपाल राव और टिन्नू यादव से लंबी पूछताछ की है। चंपत राय से भी सवाल पूछे जाने की बात रिपोर्ट में सामने आई है।

जांच में रामलला को उपहार में मिले बहुमूल्य हार और चरण पादुका का मामला भी पहेली बना हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, SIT यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि रामलला को भेंट किया गया बहुमूल्य हार और चरण पादुका आखिर कहां गए और उनका पूरा रिकॉर्ड किसके पास है।

सबसे बड़ा नया मोड़ ट्रस्ट की जमीन खरीद से जुड़ा है। रिपोर्ट के मुताबिक, SIT ने 2021 से अब तक ट्रस्ट द्वारा खरीदी गई जमीनों के दस्तावेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। जमीन खरीद की प्रक्रिया, मूल्यांकन, भुगतान और खरीद में शामिल लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

रिपोर्टों में यह भी दावा किया गया है कि दानराशि में हेरफेर की जांच के बीच राम मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या और चढ़ावे पर भी असर पड़ा है। सवाल अब यह है श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े दान, जेवरात और जमीन खरीद जैसे संवेदनशील मामलों में पारदर्शिता की जिम्मेदारी किसकी थी?

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Related Articles

Back to top button
Close