अयोध्याअयोध्या मंडलउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

Ram Mandir: योगी बोले- मंदिर वहीं बना…जहां संकल्प लिया था, 500 साल बाद रामलला विराजमान तो हम त्रेतायुग में आ गए हैं

Ram Mandir Ayodhya : रामंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना भाषण दिया। उन्होंने अयोध्या पहुंचे लोगों को को धन्यवाद ​दिया और आज के ऐतहासिक दिन का साक्षी बनने के लिए देश के लोगों का भी आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 500 साल बाद आज फिर से रामलला वहीं आए, जहां उन्हें बहुत पहले आ जाना चाहिए था। सभी का प्रण भी आज पूरा हो गया है और मंदिर वहीं बना है, जहां बनाने का संकल्प लिया था।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रभु राम लला के नव्य और भव्य धाम में विराजमान होने पर सभी को कोटि-कोटि बधाई। ऐतिहासिक अवसर पर भारत का हर नगर, हर शहर, अयोध्या धाम है। हर मन में राम है।

आज ऐसा लगता है कि हम त्रेतायुग में आ गए हैं। योगी ने रामलला भगवान की जय बोलने के साथ भारत माता की जय और जैजै सीतारम से भाषण की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि मन भावुक है। भावविभोर है। खुशी व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं है। प्राण प्रतिष्ठा की सभी को बधाई।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close