×
Uncategorized

Noida: एकता और भाईचारे से मजबूत होगा जाट समाज, महासभा के विस्तार पर मंथन

बैठक में राष्ट्रीय जाट महासभा, भारत के राष्ट्रीय महासचिव एवं हरियाणा प्रभारी विपिन चौधरी और प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप चौधरी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

जाट समाज की एकजुटता, आपसी भाईचारे और संगठनात्मक मजबूती को लेकर नोएडा में राष्ट्रीय जाट महासभा, भारत के पदाधिकारियों और समाज के गणमान्य लोगों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विस्तार, नई टीम के गठन और नोएडा सहित आसपास के क्षेत्रों में महासभा को सक्रिय बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में राष्ट्रीय जाट महासभा, भारत के राष्ट्रीय महासचिव एवं हरियाणा प्रभारी विपिन चौधरी और प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप चौधरी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। दोनों पदाधिकारियों ने समाज को एकजुट करने और संगठन को मजबूत बनाने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि किसी भी समाज की ताकत उसकी एकता और संगठित प्रयासों में होती है। समाज के हितों की रक्षा, आपसी सहयोग और नई पीढ़ी को संगठन से जोड़ने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। इस दौरान नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।

राष्ट्रीय महासचिव विपिन चौधरी ने बैठक को सकारात्मक पहल बताते हुए कहा कि समाज के विकास, आपसी भाईचारे और आने वाली पीढ़ी के बेहतर भविष्य के लिए सभी को एकजुट होकर निरंतर प्रयास करने चाहिए। उन्होंने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने की जरूरत भी बताई। बैठक में मनदीप चौधरी, डीके सिंह, गौरव चौधरी, मयंक चौधरी, मुकेश चौधरी, कपिल सिरोही, चिराग तोमर, विपुल पवार और प्रीति तेवतिया समेत समाज के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। बैठक में सभी ने संगठन को मजबूत बनाने और समाज के उत्थान के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close