×
गौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टराजनीति

सेक्टर-41 के समग्र विकास और प्रभावी जनसहभागिता के संकल्प के साथ उपाध्यक्ष पद के लिए रीना गुप्ता ने रखा अपना विजन

नोएडा – सेक्टर-41 रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) चुनाव में उपाध्यक्ष (Vice President) पद की प्रत्याशी रीना गुप्ता ने सेक्टर के समग्र विकास, पारदर्शी प्रशासन और प्रभावी जनसहभागिता को अपनी प्राथमिकता बताते हुए निवासियों से समर्थन की अपील की है।

रीना गुप्ता एक समर्पित समाजसेवी, विधि विशेषज्ञ एवं समुदाय की सक्रिय प्रतिनिधि हैं। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य राजनीति नहीं, बल्कि सेवा, ईमानदारी और उत्तरदायी नेतृत्व के माध्यम से सेक्टर-41 के प्रत्येक निवासी की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना है।

रीना गुप्ता एलएलएम, एलएलबी की डिग्रीधारी अधिवक्ता हैं, एमबीए (मार्केटिंग) कर चुकी हैं तथा पीएच.डी. के अंतिम चरण में हैं। वर्तमान में वे एनसीआर क्षेत्र में प्रैक्टिसिंग एडवोकेट के रूप में कार्यरत हैं।

उन्होंने कहा कि उपाध्यक्ष के रूप में उनका प्रयास रहेगा कि RWA और निवासियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हो, प्रशासन में पूर्ण पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जाए, सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाया जाए, पार्किंग, स्वच्छता, सड़क, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य नागरिक सुविधाओं में सुधार हो तथा प्रत्येक निर्णय में सभी निवासियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए।

रीना गुप्ता ने कहा, “मेरा संकल्प है कि सेक्टर-41 का प्रत्येक निवासी स्वयं को सुरक्षित, सम्मानित और सुना हुआ महसूस करे। मिलकर हम अपने सेक्टर को स्वच्छ, सुरक्षित, सुव्यवस्थित और आदर्श आवासीय क्षेत्र बना सकते हैं।”

उन्होंने सभी सम्मानित निवासियों से आगामी RWA चुनाव में अपना समर्थन एवं आशीर्वाद देने की अपील करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयास, पारदर्शी नेतृत्व और जनसहभागिता ही सेक्टर-41 के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला बनेगी।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Related Articles

Back to top button
Close