उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टमेरठमेरठ मंडल

दुखदः मेरठ के वरिष्ठ पत्रकार मोहित के चाचा डॉ. धर्मेंद्र सिंह का निधन

नोएडा। बताते चलें की क्षेत्र के मेरठ जिले के दौराला थाना क्षेत्र के मीठेपुर गांव में अमर उजाला के वरिष्ठ पत्रकार मोहित के चाचा डॉ. धर्मेंद्र सिंह का लंबी बीमारी के बाद बीते 15 जुलाई को निधन हो गया। मरने वाले के परिजनों को सांत्वना देने और श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों का ता-ता लगा रहा।

Federal Bharat। डॉ धर्मेंद्र सिंह के निधन पर उनके गांव शोक व्यक्त करने पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बलियान व अ्य लोग।

बीते दिनों केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान और जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन मनिंदर पाल अपने समर्थकों के साथ उनके मीठेपुर गांव में मृतक के परिवार को सांत्वना देने और दुख व्यक्त करने पहुंचे। उन्होंने डॉ. सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया और परिजनों को इस अपार दुख को सहने की क्षमता प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। इस मौके पर धर्मेंद्र सिंह के भाई अजय वीर सिंह, इंजीनियर रविंदर सिंह, बहनोई समर पाल सिंह, भाई वीरेंद्र सिंह, बेटा प्रिंस विकल, पप्पू दतिया प्रधान, अनिल फौजी, मोहन सैनी, प्रदीप चिंदौड़ी, मनिंदर विहान, रवि ठेकेदार, मनोज गोयल समेत काफी संख्या में गांव के लोग मौजूद थे।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close