उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टराजनीति

सम्मानः विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाले लोग आयोजित सम्मान समारोह में किए गए सम्मानित

गौर सिटी के सरोवर पोर्टिंको में एएवी ग्रुप व नेफोवा फाउंडेशन ने संयुक्त रूप से किया कंट्रीब्यूटर अवार्ड समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा वेस्ट। गौर सिटी स्थित सरोवर पोर्टिंको में आज रविवार को एएवी ग्रुप और नेफोवा फाउंडेशन ने संयुक्त रूप से कंट्रीब्यूटर अवार्ड समारोह का आयोजन किया। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाली हस्तियों सम्मानित किया गया।

इन क्षेत्रों में बेहतर करने वाले हुए सम्मानित पत्रकारिता, स्वास्थ, पर्यावरण, जल संरक्षण एवं खेल के क्षेत्र  में विशिष्ट योगदान करने वालों को सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वालों में अनजिना राजगोपाल, डा. अनुराधा, लोरी ग्राउंड, भानुप्रताप, रामवीर तंवर,  अभिषेक आनंद, मयंक तंवर,  अजब भाटी, आदित्य कुमार, सिद्धार्थ अग्रवाल, नवीन भाटी एवं नीतू कुमार शामिल हैं।

मुख्य अतिथि थे विधायक धीरेंद्र सिंह

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जेवर से भाजपा विधायक धीरेन्द्र सिंह थे। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित भी किया। कार्यक्रम मे मुख्य रूप से एएवी ग्रुप के डा. विवेक वैभव नेफोवा अध्यक्ष अभिषेक कुमार, आशीष भूटानी पंकज पाराशर और धर्मेन्द्र चंदेल समेत अन्य लोग मौजूद रहे। मंच संचालन सुनील सचदेव एवं शुभ्रा सिंह ने किया। अंत में डा. विवेक एवं नेफोवा की श्वेता भारती ने कार्यक्रम में शामिल लोगों और अतिथियों को धन्यवाद दिया।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Related Articles

Back to top button
Close