×
Uncategorized

Noida: जिले में फीस वसूलने में स्कूलों ने की मनमानी, डीएम के निर्देश पर 45 स्कूलों को नोटिस

जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि निर्देश जारी होने के बाद स्कूलों के खिलाफ 45 शिकायतें मिली है। सभी मामलों में समिति के सचिव द्वारा संबंधित विद्यालयों को नोटिस जारी किए गए हैं।

जिले के स्कूल प्रबंधक 2026-27 सत्र के लिए 7.23 प्रतिशत से अधिक स्कूल की फीस में बढ़ोतरी नहीं कर सकेंगे। जिला शुल्क नियामक समिति की तरफ से जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया है। उसके बाद भी अधिक फीस वसूलने वाले 45 स्कूलों को नोटिस जारी किया गया है।

जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि निर्देश जारी होने के बाद स्कूलों के खिलाफ 45 शिकायतें मिली है। सभी मामलों में समिति के सचिव द्वारा संबंधित विद्यालयों को नोटिस जारी किए गए हैं। नोटिस का जवाब मिलने के बाद उन स्कूल प्रबंधकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पहली बार नियम का उल्लंघन करने पर एक लाख रुपये और दूसरी बार में नियम का उल्लघंन करने पर पांच लाख रुपये तक जुर्माना लगाया जाएगा। तीसरी बार में मान्यता रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी। निर्धारित सीमा से अधिक फीस वसूलने पर अभिभावक जिला शुल्क नियामक समिति को ईमेल या फिर अन्य माध्यमों के जरिए अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close