उत्तर प्रदेशनोएडाब्रेकिंग न्यूज़

हत्या के इरादे से चलाई गोली, पुलिस ने किया गिरफ्तार

नोएडा: हत्या के इरादे से गोली चलाने वाले दो अभियुक्तो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल मामला यह है की दो अभियुक्त अवैध तमंचे से गोली चलाकर एक व्यक्ति की हत्या करने की कोशिश कर रहे थे। अभियुक्तों के खिलाफ व्यक्ति ने इकोटेक थाने हत्या की कोशिश करने की शिकायत दर्ज कराई थी। एक अभियुक्त का नाम जयवर्धन पुत्र स्व0 राजपाल सिंह और दुसरे का नाम अमित कुमार पुत्र श्री रामपाल सिंह बताया जा रहा है। अभियुक्तो के पास घटना मे प्रयुक्त तमंचा व एक खोखा कारतूस और एक पल्सर मोटर साईकिल बरामद हुई है। अभियुक्तो को सैनी सुनपुरा कट के पास से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अभियुक्तों से पूछताछ कर रही है और मामले की जड़ तक पहुंचने की कोशिश में लगी हुई है।

 

Monika Singh

Tags

Related Articles

Back to top button
Close