bollywood masalaबॉलीवुड मसालाब्रेकिंग न्यूज़

Shraddha Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर बनी सेल्स गर्ल, जूलरी शॉप पर का वीडियो वायरल 

Shraddha Kapoor : बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टा पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह सेल्स गर्ल बनकर एक शॉप में ज्वेलरी बेचती हुई नजर आ रही हैं। वहीं अपने इस वीडियो को शेयर करके एक्ट्रेस ने अपने इस काम का एक्सपीरियंस भी फैंस के साथ शेयर किया। बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर एक बेहतरीन एक्ट्रेस होने के साथ-साथ आए दिन सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। इसी वजह से वो सबसे पॉपुलर भारतीय इंस्टाग्रामर्स की लिस्ट में शामिल एक्ट्रेस भी हैं।

क्यों बनी श्रद्धा कपूर सेल्स गर्ल

जी हां, हाल ही में श्रद्धा कपूर ने अपने इंस्टा पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने नए ज्वैलरी ब्रांड के पुणे वाले स्टोर पर बतौर सेल्स गर्ल काम करती नजर आ रही हैं। पहले एक्ट्रेस कैजुअल ड्रेस में शॉप के गेट पर खड़े होकर ग्राहकों का स्वागत करती हैं इसके बाद वह स्टोर में आ रहे ग्राहकों को वो जूलरी दिखाती हैं। दरअसल, श्रद्धा कपूर के सेल्स गर्ल बनने के पीछे का मकसद लोगों को ये बताना था कि सेल्स इतना आसान नहीं होता जितना लगता है।

श्रद्धा कपूर ने अपने वीडियो में कहा है कि, ‘मेरा फर्स्ट टाइम था। आप लोग करोगे तो पता चलेगा। उन सभी लोगों को सलाम है जो सेल्स का काम करते हैं। वहीं एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि उन्होंने सेल्स वुमन के तौर पर 10,900 रुपये का बिक्री किया है। वहीं एक्ट्रेस ने अपने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- ’10 में कितने मार्क्स देगे और ये मेरी पुणे के स्टोर में पहली बिक्री है।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close