श्री आदर्श रामलीला सेवा ट्रस्ट ने भूमि पूजन एवं हवन के साथ की श्रीरामलीला एवं मेला महोत्सव की शुभ शुरुआत

ग्रेटर नोएडा वेस्ट : पुराना हैबतपुर स्थित श्री आदर्श रामलीला सेवा ट्रस्ट द्वारा आगामी श्री रामलीला एवं मेला महोत्सव 2025 की तैयारियों की शुभ शुरुआत भूमि पूजन एवं हवन के साथ की गई।
इस वर्ष भव्य रामलीला मंचन 22 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक आयोजित होगा तथा 3 अक्टूबर 2025 को एक भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
भूमि पूजन कार्यक्रम में ट्रस्ट के अध्यक्ष कन्हैया गुप्ता एवं कार्यकारिणी सदस्य पप्पू पाण्डेय, सचिन कुमार, विजय कुमार, प्रमोद यादव, शम्भूनाथ सिंह, धर्मवीर सिंह, अमरकांत झा, मनोज दास, परस राम, परशुराम सिंह, राम प्रसाद चौहान, रंजीत कनोजिया, योगेंद्र चौहान, शिवकुमार तोमर, गणेश चौरसिया, महेश फौजी, भानु प्रताप सिंह, रजनी ठाकुर, राजा शंकर पाण्डेय, राम आशीष पंडित, सतीश प्रसाद, हरिमोहन यादव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त समाज के प्रमुख लोग निर्मल सिंह, महेश मिश्रा, मनीष तिवारी, रजन द्विवेदी, रामजी प्रसाद, हरिमोहन मिश्रा, चंद्र भूषण, बबिता देवी एवं पुराना शिव मंदिर के पुजारी राजेंद्र पंडित जी भी विशेष रूप से उपस्थित होकर इस मंगल अवसर के साक्षी बने।
कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थितजनों द्वारा भगवान श्रीराम के चरणों में आशीर्वाद की कामना के साथ हुआ




