×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्ट

श्री आदर्श रामलीला सेवा ट्रस्ट करेगा भूमि पूजन एवं हवन से श्री रामलीला एवं मेला महोत्सव 2025 का शुभारंभ

ग्रेटर नोएडा वेस्ट: श्री आदर्श रामलीला सेवा ट्रस्ट द्वारा इस वर्ष भव्य श्री रामलीला एवं मेला महोत्सव 2025 का आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव की शुरुआत एक शुभ भूमि पूजन एवं हवन के साथ होगी।
भूमि पूजन कार्यक्रम आगामी रविवार, 31 अगस्त 2025 को प्रातः 9 बजे रामलीला मैदान, पुराना शिव मंदिर, कन्हैया पब्लिक स्कूल, पुराना हैबतपुर में आयोजित किया जाएगा।
ट्रस्ट के पदाधिकारी कन्हैयालाल गुप्ता ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य समाज में धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों का संरक्षण करना है।
भूमि पूजन और हवन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, स्थानीय निवासियों और गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति अपेक्षित है।
कार्यक्रम में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं से अनुरोध किया गया है कि वे पारंपरिक वेशभूषा कुर्ता-पायजामा एवं रुमाल पहनकर आएं और इस पावन अवसर के साक्षी बनें।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close