उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरनोएडाब्रेकिंग न्यूज़

Noida Twin Tower Demolition : ट्विन टावर गिरने के बाद स्मोक गन रोकेगी प्रदूषण, जानिये कैसे काम करती है स्मोक गन ?

नोएडा : नोएडा के सेक्टर 93 बी में सुपरटेक द्वारा ग्रीन बेल्ट में अवैध रूप से बनाए गए ट्विन टावर को ध्वस्त करने का समय बहुत नजदीक आ गया है। कल रविवार को अवैध इमारत मात्र १२ सेकंड में ध्वस्त कर दी जायेगी। इमारत ध्वस्त होने के बाद स्मोक गन प्रदूषण रोकने के लिए लगाई गयी हैं। नोएडा प्राधिकरण की तरफ से कुल 15 स्मोक गन शनिवार को लगाई गयी हैं।
इमारत ध्वस्त होने के बाद धूल का अंबार उठेगा, जिसको रोकने के लिए स्मोक गन का इस्तेमाल किया जाएगा। शनिवार को स्मोक गन से धूल रोकने के लिए रिहर्सल किया गया।
गौरतलब है कि ग्रीन बेल्ट में अवैध रूप से सुपरटेक द्वारा बनाए गए ट्विन टावर को 28 अगस्त दोपहर ढाई बजे तक ध्वस्त कर दिया जाना है। इसके लिए संबंधित विभागों अपनी-अपनी तैयारियों में लगे हुए हैं। संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी ट्विन टावर और तैयारियों का जायजा ले चुके हैं। अब तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।ट्विन टावर ध्वस्तीकरण की तैयारियों का जायजा लेने नोएडा विकास प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) रितु माहेश्वरी अपने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर चुकी हैं। उनके अलावा पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी जायजा ले चुके हैं।

ट्विन टावर को गिराने को अब तक क्या हुआ, जानिये ?

इस सिलसिले में एमरोल्ड सोसायटी में बैठक वीरवार को बैठक बुलाई गई थी। बैठक में नोएडा विकास प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारी, एनडीआरएफ के अधिकारी, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी समेत अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल थे। बैठक में तैयारियों और उससे होने वाले नुकसान के बारे में भी चर्चा की गई थी। उसी के हिसाब से तैयारी को अंजाम दिया गया।

 

एक घंटे बंद रहेगा एक्सप्रेस-वे

ट्वीन टावर की ध्वस्तीकरण के दौरान नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे दोपहर दो बजे से तीन बजे तक बंद रहेगा।

दो अस्पताल आरक्षित

किसी तरह की हादसे की आशंका के मद्देनगर घायलों के इलाज के लिए दो हॉस्पिटल आरक्षित (रिजर्व) किए गए हैं। इनमें फेलिक्स और यथार्थ हॉस्पिटल शामिल हैं।

80 हजार टन मलबा निकलने का अनुमान

ट्विन टावर के ध्वस्तीकरण से 80 हजार टन मलबा निकलने का अनुमान है। इनमें 50 हजार टन यही पर रहेगा। शेष मलबे को सीएनडी वेस्ट प्लांट में भेज दिया जाएगा।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close