उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्ट

समाज सेवाः माता गुर्जरी पन्नाधाय ट्रस्ट ने विभिन्न योजनाओं के फार्म भरवाए

दादूपुर गांव में लगाया गया शिविर, वृद्धा व विधवा पेंशन, दिव्यांग योजनाओं और अन्य प्रमाण पत्र के भरवाए गए फार्म

ग्रेटर नोएडा। माता गुर्जरी पन्नाधाय ट्रस्ट ने विभिन्न योजनाओं का लोगों को लाभ दिलाने और उनके विभिन्न प्रमाण पत्र बनवाने के लिए यहां दादूपुर गांव में शिविर लगाकर संबंधित लोगों के फार्म भरवाए। इनमें विधवा पेंशन,  वृद्धावस्था पेंशन और दिव्यांग बच्चों की भलाई के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाएं, उनके आधार कार्ड सहित अन्य प्रमाण पत्र बनवाने के फार्म शामिल हैं। फार्म भरवाने का मुख्य उद्देश्य निर्धन बच्चों को और अन्य जरूरतमंद पात्र लोगों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलवाना था।

माता गुर्जरी पन्नाधाय ट्रस्ट की अध्यक्ष रेखा गुर्जर ने बताया कि लोगों को सरकारी सेवाएं पाने के लिए विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्रों की आवश्यकता थी जो गांव में लोगों के पास नहीं थी। इसके अभाव में लोगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा था। आधार ट्रस्ट टीम की तरफ से दुर्गा  और राजनागर  ने गांव वालों को जागरूक करते हुए ये सभी प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सभी को गांव के मंदिर पर इकट्ठा किया और उनके विभिन्न प्रमाण पत्र बनवाने और पेंशन के लिए फार्म भरवाए गए। शिविर पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू किया गया जो देर रात तक चला। इस कार्य में अधिकारियों में से दिलीप कुमार, सचिन नागर और दीनू ने ट्रस्ट के इस तरह कार्य में हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया। माता गुर्जरी पन्नाधाय ट्रस्ट का उद्देश्य निर्धन बच्चों को इन बच्चों के माता-पिता नहीं हैं, इन प्रमाण पत्रों के द्वारा अच्छे स्कूलों में इनका प्रवेश दिलाकर शिक्षा के क्षेत्र में इनका जो कोटा है उसे पूरा करवाने का कार्य करेगा। इसी के लिए ट्रस्ट निरंतर प्रयासरत है।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close