×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टराजनीति

गौतमबुद्ध नगर में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का विशेष जनसंपर्क अभियान, बुद्धिजीवियों से किया संवाद

नोएडा – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण, विकास, विश्वास और जनभागीदारी के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा उत्तर प्रदेश द्वारा विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत गौतमबुद्ध नगर में अल्पसंख्यक समाज के प्रबुद्ध एवं बुद्धिजीवी वर्ग के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष कुँवर बासित अली के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में विशेष जनसंपर्क अभियान के प्रदेश प्रभारी सैयद अहसान अख्तर ने अल्पसंख्यक समाज के बुद्धिजीवियों से मुलाकात कर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा अल्पसंख्यक हित में किए गए कार्यों की जानकारी साझा की।

कार्यक्रम में भाजपा गौतमबुद्ध नगर के उपाध्यक्ष सत्येंद्र नागर, भूपेश तथा भाजपा ग्रेटर नोएडा के महामंत्री रवि श्रीवास्तव सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। वहीं डॉ. राणा, डॉ. ताहा, डॉ. इरम, इंजीनियर ताहा, पर्यावरणविद् अभिष्ट गुप्ता और जे.एस. बेदी सहित अनेक प्रबुद्ध नागरिकों ने सहभागिता की।

संवाद के दौरान उपस्थित बुद्धिजीवियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए विकास कार्यों, सुशासन और समावेशी प्रगति की सराहना की। सैयद अहसान अख्तर ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के समाज के सभी वर्गों तक पहुंचा है और अल्पसंख्यक समाज भी इन योजनाओं से व्यापक रूप से लाभान्वित हुआ है।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने विकसित भारत के संकल्प को साकार करने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Related Articles

Back to top button
Close