×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टशिक्षा

लॉयड बिजनेस स्कूल पर छात्र ने लगाए गंभीर आरोप, फीस वापसी को लेकर कॉलेज के चक्कर काटने का दावा

ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित लॉयड बिजनेस स्कूल एक बार फिर विवादों में है। कॉलेज के एक छात्र ने प्रबंधन पर एडमिशन फीस वापस नहीं करने और फीस रिफंड के लिए उसे लगातार परेशान करने के आरोप लगाए हैं। छात्र ने अपनी शिकायत का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जो अब वायरल हो रहा है।

रायबरेली निवासी आदित्य पटेल के अनुसार, उसने लॉयड बिजनेस स्कूल में एडमिशन लिया था। छात्र का दावा है कि एडमिशन के दौरान उससे करीब एक लाख रुपये जमा कराए गए थे। इसके बाद कॉलेज की ओर से अतिरिक्त फीस की मांग की गई। आदित्य का कहना है कि जब उसने अतिरिक्त रकम जमा करने से इनकार किया और अपनी जमा फीस वापस मांगी तो उसे बताया गया कि कॉलेज की फीस रिफंड नहीं होती।

दो दिन क्लास करने की बात कहकर रिफंड से इनकार का आरोप

छात्र का आरोप है कि बाद में उसका एडमिशन कैंसिल कर दिया गया। फीस वापस मांगने पर कॉलेज प्रबंधन की ओर से कथित तौर पर कहा गया कि उसने दो दिन क्लास की है, इसलिए फीस वापस नहीं की जा सकती।

आदित्य का कहना है कि उसने कॉलेज से यहां तक कहा कि जितने दिनों की कक्षाएं उसने की हैं, उसका शुल्क काटकर बाकी रकम वापस कर दी जाए। इसके बावजूद फीस वापस नहीं की गई।

फीस के लिए कई दिनों से कॉलेज के चक्कर

आदित्य के मुताबिक, वह अपनी फीस वापस लेने के लिए पिछले कई दिनों से कॉलेज के चक्कर लगा रहा है। उसका आरोप है कि हर बार उसे फीस वापसी का आश्वासन देकर दोबारा कॉलेज बुलाया जाता है। इससे परेशान होकर उसने सोशल मीडिया का सहारा लिया और अपनी पूरी बात वीडियो के माध्यम से सामने रखी।

छात्र ने यह भी दावा किया है कि वह अकेला नहीं है और कुछ अन्य छात्र भी कॉलेज प्रबंधन से जुड़ी इसी तरह की समस्याओं से परेशान हैं। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।

आदित्य ने कॉलेज प्रबंधन से अपनी फीस वापस करने की मांग की है। साथ ही उसने चेतावनी दी है कि यदि उसकी रकम वापस नहीं की गई तो वह मामले को लेकर कानूनी कार्रवाई करेगा।

कॉलेज प्रबंधन का पक्ष सामने नहीं आया

मामले में लॉयड बिजनेस स्कूल का पक्ष जानने के लिए संपर्क किया गया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक कॉलेज प्रबंधन की ओर से कोई जवाब प्राप्त नहीं हुआ। कॉलेज की प्रतिक्रिया मिलने के बाद उसे भी खबर में शामिल किया जाएगा।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Related Articles

Back to top button
Close