सुखवीर खलीफा ने राम यादव को सौंपी पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी, सोरखा गांव में ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया भव्य स्वागत एवं अभिनंदन

नोएडा – भारतीय किसान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखवीर खलीफा द्वारा सोरखा गांव निवासी श्री राम यादव को पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने के बाद सोमवार को सोरखा गांव में ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।
नवनियुक्त अध्यक्ष राम यादव के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। इस दौरान गांव में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों ने राम यादव को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए उनके नेतृत्व में किसान और मजदूरों की आवाज को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में किसानों, मजदूरों और आम जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने की आवश्यकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि राम यादव संगठन को मजबूत करते हुए किसानों और मजदूरों के हितों के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
राम यादव ने भी ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने किसान-मजदूरों के अधिकारों और क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का संकल्प व्यक्त किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं समर्थक मौजूद रहे।




