crimeउत्तर प्रदेशग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टब्रेकिंग न्यूज़

सुप्रीम कोर्ट ने सहमति से रेप के मामले में दिया बड़ा फैसला, आरोपी को बरी कर दे डाली नसीहत

दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने सहमति से रेप के मामले में एक आरोपी को बरी कर दिया और दुष्कर्म के ऐसे मामलों में एक बड़ा सन्देश भी दे डाला। देश के सर्वोच्च न्यायालय ने सहमति से रेप के मुकदमों को दुष्कर्म कहने को अब पूरी तरह खारिज कर दिया। इस आदेश के बाद देश में कई हज़ार मुकदमों में आरोपी बनाये गए लड़कों के लिए राहत भरा फैसला आया है।
मध्यप्रदेश के सतना में विवाहित महिला का एक पुरुष से अफेयर हो गया। उससे दोस्ती हो गई और दोनों के बीच शारीरिक संबंध बन गए। जिसके बाद महिला ने सितंबर 2020 में यह कहते हुए पुरुष पर दुष्कर्म का मामला दर्ज करा दिया कि उस व्यक्ति ने उससे विवाह का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए हैं। महिला ने यह भी कहा कि उसके विवाह का वादा होने के बाद ही अपने पति को तलाक देने के लिए मुकदमा दायर किया था, लेकिन बाद में राजेश उससे विवाह करने से मुकर गया और यह दुष्कर्म की श्रेणी में आता है।

सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा, जानिये

अब सर्वोच्च न्यायालय ने कहा कि एक विवाहित महिला के द्वारा किसी पुरुष से विवाह का वादा कर शारीरिक संबंध बनाने के मामले में पुरुष साथी पर दुष्कर्म का आरोप नहीं लगाया जा सकता। स्वयं विवाहित होने के बाद भी किसी पुरुष को विवाह का वादा करना अनैतिक है। ऐसे में विवाह संबंध न हो पाने की स्थिति में पुरुष साथी पर दुष्कर्म का मुकदमा नहीं चलाया जा सकता। सुप्रीम कोर्ट से केस जीतने वाले वकील अश्वनी दूबे ने फैसले की जानकारी मीडिया को दी।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close