अयोध्याआगराउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

आगरा का ‘सौभाग्य’ बना ताजनगरी का पेठा, छप्पन अलग-अलग स्वादों में 56 किस्म के पेठे से लगेगा भोग

Ayodhya : अयोध्या में 22 जनवरी को भव्य मंदिर में रामलला विराजमान होने जा रहे है। भगवान राम के लिए कई अनमोल गिफ्ट भी लोग दे रहे हैं।  आगरा से छप्पन अलग-अलग स्वादों में 56 किस्म का 560 किलोग्राम पेठा प्रसिद्ध पंछी पेठा द्वारा पहुंचाया गया है। भगवान राम को प्रसाद के रूप दिया गया है।

सीएम योगी आदित्यनाथ की जनभागीदारी की अपील पर समाज का हर वर्ग अपनी श्रद्धा और प्रसन्नता से राम मंदिर उद्घाटन में योगदान दे रहा है। मंदिर ट्रस्ट को पेठे के अलावा रत्न जड़ित पोशाक, चांदी की थाली और अन्य पूजन सामग्री भी विभिन्न स्थानों से प्राप्त हुई है।

पंछी पेठा द्वारा भेजे गए 56 प्रकार के पेठे को आगरा व्यापार मंडल द्वारा लाया गया और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख रामलाल जी और विश्व हिंदू परिषद के राजेंद्र सिंह पंकज की उपस्थिति में कारसेवकपुरम को दिया गया है।

Virendra Sharma

Tags

Related Articles

Back to top button
Close