×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टराजनीति

नोएडा सोरखा गांव में कब्जा हटाने पहुंची प्राधिकरण की टीम, पुलिस ने किसानों पर किया लाठीचार्ज, विरोध में धरने पर बैठे किसान

नोएडा : शुक्रवार को नोएडा प्राधिकरण की टीम जब सोरखा गांव में जमीन कब्जा मुक्त कराने पहुंची तो हालात अचानक बिगड़ गए। मौके पर पहुंचे किसानों ने कार्रवाई का विरोध करते हुए धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्थिति बिगड़ने पर प्राधिकरण के साथ मौजूद पुलिसकर्मियों ने किसानों को खदेड़ दिया और इस दौरान लाठीचार्ज भी हुआ। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है, जिसमें पुलिसकर्मियों द्वारा किसानों को खदेड़ते और लाठियां चलाते हुए देखा जा सकता है।
किसानों का आरोप है कि प्राधिकरण की पुलिस ने कब्जा हटाने के नाम पर उनके साथ मारपीट की है। ग्रामीणों का कहना है कि बिना किसी वैकल्पिक समाधान के जबरन जमीन खाली कराई जा रही है। एक किसान नेता ने कहा कि “हम अपनी जमीन बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं, लेकिन प्रशासन हमारी बात सुनने के बजाय बल प्रयोग कर रहा है।”
जानकारी के अनुसार, सोरखा गांव की जिस जमीन पर कार्रवाई की जा रही थी, वह प्राधिकरण की संपत्ति बताई जा रही है। टीम को उम्मीद थी कि कार्रवाई शांतिपूर्वक पूरी हो जाएगी, लेकिन कुछ लोगों से कहासुनी होने के बाद विवाद बढ़ गया और पुलिस ने बल प्रयोग किया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है और ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। फिलहाल, इस मामले पर प्राधिकरण और पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान आना बाकी है।
थाने पर दिया धरना
किसानों ने लाठीचार्ज के विरोध में थाना सेक्टर-113 पर धरना दिया। भारतीय किसान परिषद् के अध्यक्ष सुखवीर खलीफा के नेतर्त्व में किसान थाने के बाहर पहुंचे और लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ धरना प्रदर्शन करने की मांग करने लगे, पुलिस के अधिकारियों ने किसानों को कार्यवाही का भरोसा दिया है।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Related Articles

Back to top button
Close