उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरनोएडाब्रेकिंग न्यूज़

Indenpendence Day :नोएडा में स्वतंत्रता दिवस पर सबसे लम्बी तिरंगा यात्रा ने बनाया रिकॉर्ड, आप भी देखें सबसे लम्बी तिरंगा यात्रा का वीडियो

भारतीय सेन समाज ने निकाली 131 मीटर लंबी तिरंगा यात्रा , वीर शहीदों को किया याद

नोएडा : नोएडा मे 77 वें स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय सेन समाज ने आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में शहर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। सैकड़ों युवाओं ने 131 मीटर का तिरंगा लेकर यात्रा का शुभारंभ किया। स्वतंत्रता दिवस पर सबसे लम्बी यात्रा का ये एक बड़ा रिकॉर्ड है। भव्य तिरंगा यात्रा का शुभारंभ सेक्टर 82 स्थित फूल मंडी से किया गया । कुलेसरा , घंटा चौक होते हुए सूरजपुर स्थित कलेक्ट्रेट पर पंहुचकर यात्रा का समापन किया गया। इस दौरान सभी लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर आजादी के अमृत महोत्सव को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया।

 

हर तरफ वंदे मातरम और भारत माता के नारों के साथ पूरा शहर गूंज उठा। बड़ी संख्या में युवा-बुजुर्ग और स्थानीय लोग इस यात्रा में शामिल थे। पुलिस प्रशासन द्वारा चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। हाथ में तिरंगा लिए आजादी के जश्न में ऐतिहासिक पल को यादगार बना रहे थे।

इस दौरान भारतीय सेन समाज के महानगर अध्यक्ष मिन्टू कौशिक ने कहा कि भारतीय सेन समाज ने 77 वें स्वतंत्रता दिवस पर 131 मीटर की तिरंगा यात्रा निकालकर देश के लिए शहीद हुए वीर योद्धाओं को याद किया है। यात्रा में स्थानीय लोग और युवा एवं बुजुर्गों ने खूब बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस तिरंगा यात्रा को देखने के लिए शहर के किनारे बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
इस दौरान भारतीय सेन समाज के राष्ट्रीय महा सचिव बबलू सेन रिठौरी , जिलाध्यक्ष हरवीर सेन , महानगर अध्यक्ष मिंटू कौशिक सेन, जिला उपाध्यक्ष गजेंद्र सेन, चरण सिंह सेन , विजयपाल सेन , रोहतास सेन, आदि लोग उपस्थित रहे ।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close