crimeउत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टबुलंदशहर

फैक्टरियों में चोरीः एनसीआर क्षेत्र की फैक्टरियों में करता चोरी, पुलिस ने दबोचा

पास महंगे डाई टूल्स सहित कई सामान बरामद, चोरी के पहले फैक्टरियों की पहले करता था रेकी

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट थाना फेस-1 की पुलिस ने एनसीआर क्षेत्र में कंपनियों से महंगे उपकरणों की चोरी करने वाले एक कथित चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास महंगे डाई टूल्स भी बरामद किए हैं। पकड़ा व्यक्ति एनसीआर क्षेत्र की फैक्टरियों में चोरी करने का पर्याय माना जाता था।

कौन है पकड़ा गया आरोपी

थाना फेस-1 की पुलिस ने अपने स्रोतों और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एनसीआर क्षेत्र में कंपनियों चोरी करने के आरोप में अशोक सिंह मूल निवासी ग्राम महेपे थाना सिकन्द्राबाद जिला बुलन्दशहर वर्तमान निवासी अनुव्रत विहार सभापुर थाना सोनिया विहार दिल्ली को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 2 डाई, टूल्स, की-पैड मोबाइल के अलावा 2800 रुपये और बिना नंबर प्लेट की सेन्ट्रो कार बरामद किया है। पुलिस ने इसे नर्सरी चौराह सेक्टर-8 नोएडा से गिरफ्तार किया।

कैसे करता था चोरी

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पकड़ा गया अशोक शातिर चोर है। वह अपने अन्य साथी छोटू कबाड़ी के साथ मिलकर एनसीआर के क्षेत्र में घूमकर रात में कंपनियों की रैकी करता था। फिर मौका पाकर बंद पड़ी कंपनियों (फैक्टरी) से डाई, टूल्स जैसे महंगे सामान व अन्य वस्तुएं चुरा लेते थे। चोरी किए गए इन सामानों को वे सस्ते दामों पर दिल्ली और अन्य इलाकों में बेच देते थे। वे बरामद कार का उपयोग फैक्टरियों (कंपनियों) की रैकी करने में उपयोग करते थे। पुलिस ने कार को सीज कर दिया है।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Related Articles

Back to top button
Close