crimeउत्तर प्रदेशग्रेटर नोएडानोएडाब्रेकिंग न्यूज़

Noida : हवालात में कैदी की मौत से मचा हड़कंप, अवैध शराब के साथ किया था गिरफ्तार

नोएडा : सेक्टर-39 कोतवाली की हवालात में अवैध शराब के साथ पकड़े गए एक शख्स की मौत हो गई। पहले उसकी तबियत बिगड़ी थी। जिसके बाद पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत् के बाद कोतवाली में मौजूद पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में पुलिस की तरफ से बताया गया है कि युवक की बीमारी की वजह से मौत हुई है।

पुलिस कमिश्नरेट से मिली जानकारी के मुताबिक, तबियत बिगड़ने पर युवक को अस्पताल ले जाया गया था। मृतक मूलरूप से बिहार के अररिया का रहने वाला तनवीर पुत्र मोसीन है। यह फिलहाल नोएडा के सेक्टर-44 स्थित छलेरा गांव में रहता था। पुलिस ने बताया कि 35 साल के तनवीर को नशे की हालत में अवैध शराब 39 पौवे के साथ गिरफ्तार किया गया था। कोतवाली में उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। तनवीर की मंगलवार रात अचानक तबीयत ख़राब हुई।

पुलिस ने बताया ​कि उसे उपचार के लिए आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने दिल्ली के सफ़दरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहाां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close