उत्तर प्रदेशखेल

IPL 2024 : दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच होगी जबरदस्त भिड़ंत, जीत के लिए मैदान में उतरेगी DC    

IPL 2024 : दिल्ली कैपिटल्स गुरुवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ IPL 2024 की पहली जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान में उतरेगी। हालांकि, सभी की नजरें दोनों टीमों पर होगी। साथ ही टीम को बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। सड़क हादसे में लगी चोटों से उभरे ऋषभ पंत पंजाब किंग्स के खिलाफ मुल्लांपुर में उनके नए घरेलू मैदान पर वापसी करते हुए सिर्फ 13 गेंद (18 रन) टिक पाए थे दोनों टीमों के बीच अभी तक आईपीएल में कुल 27 मैच खेले गए हैं। पंत ने हालांकि विकेट के पीछे प्रभावित किया और जितेश शर्मा को स्टंप भी किया। इनमें से दिल्ली ने 13 और राजस्थान ने 14 मैच जीते हैं। आंकड़ों के हिसाब से राजस्थान एक कदम आगे चल रही है।

दिल्ली की शुरुआत आईपीएल 2024 के इस सीजन में हार कर हुई थी, वहीं राजस्थान ने अपने पहले मैच में जीत दर्ज की थी। ये मैच जयपुर में होगा। सवाई मानसिंह स्टेडियम के इस मैदान पर दोनों टीमों के बीच हुए मुकाबले में अब तक राजस्थान का रिकॉर्ड 4-2 का रहा है। ये मैदान राजस्थान रॉयल्स का घरेलु मैदान है। राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला आज शाम 07:30 बजे से खेला जाएगा। मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने पहले मैच में डेविड वार्नर और मिशेल मार्श से पारी का आगाज कराने का विकल्प चुना था जिससे कि यह जोड़ी पर्याप्त रन बनाकर मध्य क्रम में पंत के ऊपर से दबाव कम कर दे।

अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे और दबाव पंत पर ही आ गया। विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक पोरेल ने हालांकि नाबाद 32 रन की तेजतर्रार पारी खेली जिससे दिल्ली की टीम एक समय सात विकेट पर 138 रन बनाकर मुश्किल में घिरी होने के बावजूद नौ विकेट पर 174 रन का सम्मानजनक स्कोर खड़ा करने में सफल रही।

राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन (कप्तान), आबिद मुश्ताक, अवेश खान, ध्रुव जुरेल, डोनोवन फरेरा, जोस बटलर, कुलदीप सेन, कुणाल सिंह राठौड़, नंद्रे बर्गर, नवदीप सैनी, प्रसिद्ध कृष्णा, रविचंद्रन अश्विन, रियान पराग, संदीप शर्मा, शिमरोन हेटमायर, शुभम दुबे, रोवमैन पॉवेल, टॉम कोहलर-कैडमोर, ट्रेंट बोल्ट, यशस्वी जायसवाल, युजवेंद्र चहल और तनुष कोटियान.

दिल्ली कैपिटल्स: ऋषभ पंत (कप्तान), डेविड वार्नर, पृथ्वी साव, यश धुल, अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल, ललित यादव, मिशेल मार्श, प्रवीण दुबे, विक्की ओस्तवाल, एनरिक नोर्किया, कुलदीप यादव, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, खलील अहमद, इशांत शर्मा, मुकेश कुमार, ट्रिस्टन स्टब्स, रिकी भुई, कुमार कुशाग्र, रसिख डार, झाय रिचर्डसन, सुमित कुमार, स्वास्तिक चिकारा और शाई होप.

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close