×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टराज्य

Greater Noida News: गंग नहर पटरी मार्ग पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार की टक्कर से दंपत्ति की मौत, चालक फरार

ग्रेटर नोएडा – दनकौर कोतवाली क्षेत्र में गंग नहर पटरी मार्ग पर बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दंपत्ति की मौत हो गई। बांजरपुर गांव के पास तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी चालक कार मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के चचूरा गांव निवासी हरिकेश (38) और उनकी पत्नी प्रियंका (32) ग्रेटर नोएडा की एक निजी कंपनी में कार्यरत थे। बुधवार रात करीब 10 बजे दोनों ड्यूटी समाप्त कर बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही वे गंग नहर पटरी मार्ग पर बांजरपुर गांव के पास पहुंचे, सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद कार चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

परिजनों ने बताया कि हरिकेश और प्रियंका परिवार के मुख्य कमाने वाले सदस्य थे। उनके पीछे छोटे-छोटे बच्चे हैं, जिनके सिर से माता-पिता का साया उठ गया है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस का कहना है कि पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी चालक के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही फरार चालक की पहचान कर उसकी जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Related Articles

Back to top button
Close