×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टराजनीति

गुरुग्राम में कोरोना के दो नए मामले, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की सतर्कता की सलाह

नोएडा: गुरुग्राम में एक बार फिर कोविड-19 की आहट सुनाई देने लगी है। सोमवार को दो नए मामलों की पुष्टि हुई है, जिससे शहर में अब सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है।

पहला मामला सुशांत लोक 1 निवासी 51 वर्षीय महिला का है, जो हाल ही में जॉर्जिया से यात्रा करके लौटी हैं। महिला को कोविड संक्रमण की पुष्टि हुई है, हालांकि वह पूरी तरह से वैक्सीनेटेड हैं।

दूसरी संक्रमित महिला 30 वर्ष की हैं और साउथ सिटी की निवासी हैं। वह हाल ही में बैंगलोर से गुरुग्राम लौटी थीं, जिसके बाद उनमें लक्षण दिखाई दिए और जांच में कोरोना पॉजिटिव पाई गईं।

होम आइसोलेशन में हैं दोनों मरीज

दोनों संक्रमितों की स्थिति स्थिर है और उन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की पहचान की जा रही है।

स्वास्थ्य विभाग की लोगों से अपील

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को सर्दी, खांसी, बुखार या गले में खराश जैसे लक्षण महसूस हों तो उसे नजरअंदाज न करें और तुरंत जांच कराएं।

साथ ही लोगों को भीड़भाड़ वाले इलाकों में मास्क पहनने, सैनिटाइज़र का उपयोग करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि सतर्कता ही संक्रमण से बचाव का सबसे कारगर तरीका है।

 

Divya Gupta

Tags

Related Articles

Back to top button
Close