उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

Uttar Pradesh News : सपा के गढ़ में भाजपा ने ठाकुर जयवीर सिंह पर खेला दांव, भाजपा की दसवीं लिस्ट में 9 नाम पर मुहर

उत्तर प्रदेश :  पिछले कई दशक से सपा की गढ़ माने जाने वाली उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट पर भाजपा ने इस बार ठाकुर प्रत्याशी पर दांव खेला है। भाजपा ने वरिष्ठ नेता जयवीर सिंह को टिकट दिया है। अब मैनपुरी लोकसभा सीट पर डिंपल के खिलाफ भाजपा ने उन्हें चुनावी रण में उतारा है। हालांकि ठाकुर जयवीर सिंह की दावेदारी इस सीट पर पहले से आगे चल रही थी। लेकिन पार्टी ने बुधवार को टिकट देकर उसपर मुहर लगा दी है।

भाजपा ने बुधवार को लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की 10वीं लिस्ट जारी की है। यूपी की चर्चित सीटों में से एक मैनपुरी से योगी सरकार में मंत्री जयवीर सिंह ठाकुर को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। उनका सीधा मुकाबला सपा सांसद और प्रत्याशी डिंपल यादव से होगा। भाजपा ने प्रयागराज जिले की दोनों सीटों पर अपना प्रत्याशी बदल दिया है। मौजूदा सांसद रीता बहुगुणा जोशी और केसरी देवी पटेल को टिकट नहीं दिया गया है। इलाहाबाद सीट से नीरज त्रिपाठी को मौका दिया गया है। नीरज भाजपा के दिग्गज नेता रहे केशरी नाथ त्रिपाठी के बेटे हैं। केशरी नाथ पूर्व राज्यपाल और यूपी विधानसभा के अध्यक्ष रहे थे। जिले की फूलपुर लोकसभा सीट से प्रवीण पटेल को उम्मीदवार बनाया गया है। प्रवीण अभी फूलपुर से विधायक हैं।

कौशांबी लोकसभा सीट से पार्टी ने एक बार फिर विनोद सोनकर को टिकट दिया गया है। सोनकर यहां से मौजूदा सांसद हैं। इसके अलावा मछलीशहर से बीडी सोनकर और गाजीपुर सीट से पारस नाथ राय को भाजपा ने उम्मीदवार बनाया है। पारस का मुकाबला 2019 में बसपा के टिकट से जीते अफजाल अंसारी से होगा, अफजाल इस बार सपा के टिकट पर यहां से मैदान में हैं।

मैनपुरी माना जाता है सपा का गढ़
मैनपुरी लोकसभा सीट को सपा का गढ़ माना जाता है। बीते 10 चुनावाें से सपा सबको पराजित कर रही है। इसी तरह फिरोजाबाद में भी सपा मजबूत मानी जाती है। समाजवादी पार्टी ने मैनपुरी में पार्टी मुखिया अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को प्रत्याशी बनाया है, जबकि फिरोजाबाद में अक्षय यादव प्रत्याशी हैं। डिंपल यादव ने मुलायम सिंह के निधन के बाद 2022 में हुए उपचुनाव में जीत हासिल की थी, जबकि अक्षय यादव 2019 में फिरोजाबाद सीट पर हार गए थे। भाजपा इस बार फिरोजाबाद सीट पर कब्जा बरकरार रखने के साथ मैनपुरी के सपाई गढ़ को ढहाने के दावाें में जुटी है।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close