bollywood masalaबॉलीवुड मसालाब्रेकिंग न्यूज़

Vicky kaushal: ‘छावा’ में छत्रपति संभाजी महाराज के अवतार में आएगे नजर विक्की कौशल, लुक हुआ वायरल

Vicky kaushal: ‘विक्की कौशल को एकदम नए अवतार में देखा जा सकता है। एक्टर, छत्रपति संभाजी महाराज के अवतार में नजर आ रहे हैं। उनका लुक इतना बढ़िया है कि उन्हें पहचानना मुश्किल हो रहा है। विक्की कौशल के लिए किसी भी किरदार को निभाना मुश्किल नहीं है। विक्की अपनी नई फिल्म ‘छावा’ की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में उन्हें छत्रपति संभाजी महाराज के किरदार में देखा जाएगा।

विक्की कौशल का लुक हुआ वायरल

लीक हुई फोटोज में विक्की कौशल को एकदम नए अवतार में देखा जा सकता है। इन तस्वीरों को ट्विटर (अब X) पर एक फैन पेज ने शेयर किया है। तस्वीरों में विक्की, लंबी दाढ़ी-मूंछों और लंबे बालों वाले लुक में दिख रहे हैं। उन्होंने आधे बालों को भगवान शिव जैसे बन में बांधा हुआ है और बाकी खुले छोड़े हैं। उनके बालों में रुद्राक्ष लगे भी नजर आ रहे हैं। विक्की के माथे पर सफेद चंदन से त्रिपुंड बना है और कानों में भारी कुंडल हैं। गले में रुद्राक्ष और छोटी सीपियों की माला पहने हुए नजर आ रहे है।

डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर की फिल्म ‘छावा’, एक ऐतिहासिक ड्रामा मूवी है। इसकी कहानी छत्रपति संभाजी महाराज की जिंदगी पर आधारित होगी, जो छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे थे। फिल्म में छत्रपति संभाजी महाराज की पत्नी येशुबाई भोंसले का रोल एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना निभा रही हैं। ये विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की साथ में पहली फिल्म होगी।। ‘छावा’ को प्रोड्यूसर दिनेश विजान अपने बैनर मैडडॉक्स फिल्म्स तले बना रहे हैं। ये 6 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close