विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में बोले विजयपाल तोमर, मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन, विकास और जनकल्याण के स्वर्णिम अध्याय; जनता के विश्वास ने बदली देश की दिशा और दशा

ग्रेटर नोएडा – भारतीय जनता पार्टी गौतमबुद्ध नगर द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे “बारह साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” अभियान के अंतर्गत मंगलवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित ब्लूम इंटरनेशनल स्कूल में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं ओडिशा भाजपा के प्रभारी, पूर्व सांसद विजयपाल सिंह तोमर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवा, सुशासन और जनकल्याण को शासन का मूल आधार बनाया है। उन्होंने कहा कि “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र को आत्मसात करते हुए देश ने पिछले 12 वर्षों में अभूतपूर्व विकास देखा है।
विजयपाल तोमर ने कहा कि आज भारत विश्व की सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। देश की सुरक्षा क्षमता मजबूत हुई है और रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ी है। उन्होंने कहा कि पहले भारत हथियारों का आयात करता था, जबकि आज भारत हजारों प्रकार के रक्षा उपकरणों का निर्यात कर रहा है। उन्होंने कहा कि एनडीए आज देश के 22 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में जनता की सेवा कर रहा है, जो जनता के बढ़ते विश्वास का प्रमाण है।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के लोक निर्माण विभाग राज्य मंत्री एवं गौतमबुद्ध नगर के प्रभारी मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि मोदी सरकार के पिछले 12 वर्ष राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित रहे हैं। उन्होंने कहा कि नया भारत, नई अर्थव्यवस्था और नया विश्वास आज पूरी दुनिया के लिए उदाहरण बन चुका है। विकास अब सरकार के लिए 24 घंटे और 365 दिन चलने वाला मिशन बन गया है।
भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा वर्ष 2000 में शुरू की गई प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना ने ग्रामीण भारत की तस्वीर बदल दी है। उन्होंने बताया कि अब तक देश में लगभग आठ लाख किलोमीटर पक्की सड़कें बनाई जा चुकी हैं, जिनमें से करीब चार लाख किलोमीटर सड़कें पिछले 12 वर्षों में निर्मित हुई हैं। उन्होंने जेवर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को क्षेत्र के विकास का बड़ा उदाहरण बताया।
दादरी विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि भाजपा सरकार ने गरीबों को सशक्त बनाने के लिए अनेक योजनाएं लागू की हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से अब तक लगभग 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। कोरोना काल में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के माध्यम से 81 करोड़ से अधिक लोगों को मुफ्त राशन उपलब्ध कराया गया।
अभियान के जिला संयोजक सत्येंद्र नागर ने कहा कि आयकर छूट सीमा में उल्लेखनीय वृद्धि की गई है तथा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को प्रतिवर्ष छह हजार रुपये की सहायता सीधे उनके खातों में भेजी जा रही है। उन्होंने आयुष्मान भारत योजना को गरीब और निम्न आय वर्ग के लोगों के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा का बड़ा माध्यम बताया।
कार्यक्रम के अंत में शिक्षाविद् यशवीर नागर ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र नागर ने किया।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अरुण प्रधान, सरदीप नागर, जिला महामंत्री वीरेंद्र भाटी, धर्मेंद्र कोरी, ठाकुर धर्मेंद्र भाटी, संगीता तिवारी, मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, डॉ. अंशु चक्रवर्ती, सीए अश्विनी गोयल, सुशील भाटी, एडवोकेट संतराम भाटी, मंडल अध्यक्ष लोकेश त्यागी, मनोज मावी, भिखारी सिंह, संजीव शर्मा, रजनी तोमर, गायत्री तिवारी, मुकेश भाटी, बॉबी शर्मा, शिवकांत जाटव, सुजाता सिंह, गीता सिंह, कैप्टन पंचशील, रीतिन नागर, शेखर नागर, जीतू, ममता तिवारी, प्रमोद श्रीवास्तव, मौजीराम नागर, एडवोकेट प्रभा कुशवाहा सहित सैकड़ों प्रबुद्धजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




