व्रत-त्यौहारः आश्विनी मास की प्रतिप्रदा शुरू होते ही नवरात्रि व रामलीला की मची धूम
नवरात्रि का व्रत शुरू, श्रद्धालुओं के पूजा-अर्चना करने और मां दुर्गा व अन्य देवी- देवताओं के मंदिरों में दर्शन किए

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर जिले सहित संपूर्ण देश में आज सोमवार से नवरात्रि की शुरू हो गई। आश्विनी मास की शुक्ल पक्ष शुरू होते ही रामलीलाओं की धूम भी मच गई है।
आश्विनी मास की प्रतिप्रदा की पूर्व संध्या पर ही नवरात्रि का स्वागत करने के लिए बाजार सज गए थे। नवरात्रि के दौरान पूजन-अर्चना और व्रत के सामानों के बिक्री की धूम रही। श्रद्धालु देर रात तक अपने जरूरत के हिसाब से खऱीदारी करते।
घरों में कलश स्थापना
सुबह शुरू होते ही नवरात्रि की धूम मच गई अधिकांश श्रद्धालुओं ने अपने घरों में मां दुर्गा की कलश स्थापना विधि-विधान के साथ की। कलश स्थापना के विशेषज्ञ पंडितों को आज के दिन फुरसत नहीं थी। उन्हें कई-कई घरों में कलश स्थापना और मां दुर्गा की पूजा अर्चना के लिए जाना पड़ा।
मंदिरों में दर्शन करने की भीड़ उमड़ी
चूंकि आज नवरात्रि का पहला व्रत था। अधिकांश सनातनी घरों में लोग पहला और आखिरी व्रत रखने का पूरा प्रयास करते हैं। इसके अलावा कई परिवार पूरे नौ दिन के व्रती होते हैं। व्रत रखने के साथ ही वे मां दुर्गा समेत विभिन्न देवी-देवताओं का मंदिरों में दर्शन पूजन करना जरूरी समझते हैं। इसलिए विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। वहां श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा समेत विभिन्न देवी देवताओं के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। मां दुर्गा के नौ दिन के अलग-अलग स्वरूप होते हैं। श्रद्धालुओं की भरसक कोशिश सभी स्वरूपों के पूजन-अर्चन की होती है। यही कारण है की पूरे नवरात्रि मंदिरों में श्रद्धालुओं के दर्शन और पूजन करने का तां-तां लगा रहता है।
नोएडा में अलग-अलग मंदिर में रौनक दिखी। नौ दिन का व्रत रखने वाले लोग और उनका परिवार पांच अक्टूबर यानि नवमी तिथि पर कन्या पूजन कर अपने व्रत का समापन करेंगे।
नोएडा के सेक्टर 19 के सनातन धर्म मंदिर में भी श्रद्धालुओं तां-ता लगा रहा।
रामलीला की धूम
आश्विनी मास की प्रतिपदा शुरू होने के साथ ही विभिन्न स्थानों, मुहल्लों, गांवों, कस्बों आदि में रामलीला की धूम भी शुरू हो गई। विभिन्न रामलीला कमेटियों ने रामलीला के मंचन की तैयारियां काफी पहले से ही शुरू कर दी थी। अब जबकि आश्विनी मास की प्रतिप्रदा शुरू हो गई तो रामलीला का मंचन भी आज से शुरू होगा। मंचन प्रायः देर शाम और रात में होता है। इसमें भगवान राम के जीवन से संबंधित लीलाओं का मंचन होता है।