उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टराजनीति

हमें खुद को अपग्रेड भी करना है और अपडेट भी : मोहित बेनीवाल

वर्ष 2024 में होने वाले चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का किया गया आह्वान

नोएडा। नोएडा महानगर भाजपा ज़िला कार्यकारिणी बैठक हुई। बैठक का शुभारम्भ दीप प्रज्वलित कर क्षेत्रीय अध्यक्ष पश्चिम उत्तर प्रदेश भाजपा मोहित बेनीवाल ने किया। बैठक की शुरुआत नोएडा ज़िलाध्यक्ष मनोज गुप्ता ने की। उन्होंने अतिथियों का स्वागत कर कार्यक्रम की अधिकारिक शुरुआत की।

उद्घाटन सत्र में बेनीवाल ने कहा आज जिस तरीक़े से भाजपा देश और प्रदेश में सरकार बना रही है, उसमें सबसे बड़ा योगदान कार्यकर्ताओं का रहा है। 2014 हो या 2019, 2017 हो या 2022 इन सभी चुनावों में भाजपा की सरकार बनी उसकी ताक़त कार्यकर्ता रहे। 2014 से पहले लोग सोचते थे कि सरकार आती हैं चली जाती है पर कुछ नहीं बदलता। 2014 के बाद एक नए युग की शुरुआत रही जिसके बाद भारत ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। आर्टिकल 370 हो या सीएए, सरकार ने कठिन निर्णय देश हित में लिए। भाजपा आज 18 करोड़ से ज़्यादा कार्यकर्ता वाली विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। नोएडा जो आज प्रदेश की शो विंडो है उसमें भाजपा नोएडा की टीम ने यहाँ की परिस्थितियों के अनुरूप काम किया है। करोना काल में किए सेवा कार्य हो या वैक्सिनेशन ड्राइव, नोएडा सबसे आगे बढ़कर काम किया। आगामी 2024 को देखते हमारी अब तैयारी होनी चाहिए और प्रदेश एवं केंद्र सरकार की उपलब्धियों को आम लोगों तक ले कर जाना चाहिए। हमें खुद को अपग्रेड भी करना है और अपडेट भी।

दूसरे सत्र में गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा का रहा। इसमें उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने देश के हर तबके के लिए काम किया। सरकार की ओर से लाए गए तीन तलाक कानून, धारा 370 को हटाना, जीएसटी कानून और नोटबंदी ऐसे ही कानून हैं जो देश के लिए मील के पत्थर साबित हुए हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्जवला योजना, बीमा योजना, प्रधानमंत्री जन धन योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना सहित अनेक ऐसी कल्याणकारी योजनाएं इस सरकार की ओर से लाई गई है, जिससे हम यह कह सकते हैं कि मोदी सरकार सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के लिए समर्पित सरकार है।

समापन सत्र में प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष और नोएडा के विधायक पंकज सिंह ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज सरकार की आवास योजना के तहत 42 लाख 50 हजार आवास गरीबों को मिले हैं। 1.08 लाख आवास मुख्यमंत्री आवास योजना से मिला है। नीति आयोग ने देश के 112 जिलों का चयन एसप्रेशनल डिस्ट्रिक्ट के रूप में किया है। इसमें प्रदेश के आठ जिले हैं। आज कायाकल्प अभियान से 1.38 लाख स्कूलों की तस्वीर बदल गई है। स्मार्ट क्लास, डेस्क बेंच, शौचालय आदि की सभी सुविधाएं दी गई हैं। 45 लाख गरीबों को सरकारी आवास दिया गया है। मेरठ में मेजर ध्यानचंद के नाम पर प्रदेश का पहला स्पोर्ट्स स्टेडियम बनाया जा रहा है। एक करोड़ युवाओं को टैबलेट स्मार्टफोन बांटने की प्रक्रिया चालू है। कोरोना काल में 119 चीनी मिल चलाई। अब तक एक करोड़ 73 लाख हजार से ज्यादा का गन्ना मूल्य का भुगतान किया गया। 86 लाख किसानों की कर्जमाफी की। पांच साल में 40158.90 करोड़ का भुगतान किसानों के खाते में किया गया। पूरे प्रदेश में 2.61 करोड़ शौचालय बनाए हैं। उत्तर प्रदेश एक लाख 56 हजार करोड़ के उत्पाद निर्यात कर रहा है जो ओजीओपी यानी वन डिस्ट्रिक्ट वन प्राइस के माध्यम से हो रहा है और आगे भी सरकार उत्तर प्रदेश को नंबर वन प्रदेश बनने के लिए दोगुनी रफ्तार से विकास का रथ चलता रहेगा।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल अग्रवाल, गन्ना विकास अनुसंधान के अध्यक्ष नवाब सिंह नागर, महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम, उपाध्यक्ष सुषमा सिंह, ज़िला प्रभारी बसंत त्यागी, महामंत्री चांदीराम यादव, डिम्पल आनंद, उमेश त्यागी, गणेश जाटव, उपाध्यक्ष मनीष शर्मा, युद्धवीर चौहान, गिरजा सिंह, मुकेश शर्मा, महेश अवाना, पूर्व अध्यक्ष योगेन्द्र चौधरी, राकेश शर्मा, जुगराज सिंह चौहान, हरीश चंद्रा भाटी, मंत्री एसपी चमोली, अमरीश त्यागी, प्रमोद बहल, चमन अवाना, रवि यादव, कोषाध्यक्ष विनोद शर्मा, मीडिया प्रभारी तन्मय शंकर, मंडल अध्यक्ष अशोक मिश्रा, कल्लू सिंह, लोकेश कश्यप, गोपाल गौर, बबलू यादव, पंकज झा, महिला मोर्चा अध्यक्ष शारदा चतुर्वेदी, किसान मोर्चा से ओमवीर अवाना, युवा मोर्चा के राम निवास यादव, ग्रामीण विकास मोर्चा के लोकेश यादव, सचिन अंबावत, पूनम सिंह, अमित त्यागी, आदि लोग मौजूद रहे!

 

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Related Articles

Back to top button
Close