×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टराजनीति

“नो पावर कट ज़ोन” होने के बावजूद अंधेरे में नौएडा, आखिर जिम्मेदार कौन? एनसीएफ की कार्यकारी अध्यक्ष शालिनी सिंह ने मुख्य अभियंता के साथ की बैठक

नोएडा – नोएडा में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती, जर्जर विद्युत व्यवस्था और जनसुरक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर नौएडा सिटीजन फोरम (एनसीएफ) की कार्यकारी अध्यक्ष शालिनी सिंह ने यूपीपीसीएल/पीवीवीएनएल के मुख्य अभियंता संजय कुमार जैन से मुलाकात कर विस्तृत ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में शहर के विभिन्न सेक्टरों, सोसायटियों, औद्योगिक क्षेत्रों और ग्रामीण इलाकों में बार-बार बिजली कटौती, फॉल्ट, नीचे लटकते बिजली के तार, खुले ट्रांसफॉर्मर और करंट उतरते विद्युत पोल जैसी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। शालिनी सिंह ने डूब क्षेत्र में रहने वाले लोगों को भी बिजली जैसी मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने की मांग करते हुए कहा कि यदि इन क्षेत्रों में लोगों को बसने दिया गया है तो उन्हें बुनियादी सुविधाओं से वंचित रखना उचित नहीं है।

बैठक के दौरान मुख्य अभियंता संजय कुमार जैन ने बताया कि लगातार बारिश के कारण कई स्थानों पर ट्रांसफॉर्मर और बिजलीघर जलभराव की चपेट में आ गए हैं। सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद ही बिजली आपूर्ति बहाल की जा सकती है, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके। उन्होंने बताया कि जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए नोएडा प्राधिकरण को भी पत्र भेजा गया है।

मुख्य अभियंता ने सभी मांगों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया तथा नागरिकों से विद्युत संबंधी शिकायतों के लिए हेल्पलाइन नंबर 9193301659 का उपयोग करने की अपील की।

एनसीएफ ने नोएडा के लिए दीर्घकालिक विद्युत मास्टर प्लान, नए विद्युत उपकेंद्रों की स्थापना, जर्जर बिजली लाइनों के प्रतिस्थापन, खुले ट्रांसफॉर्मरों की सुरक्षा, शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण, 24×7 आपातकालीन व्यवस्था और अवैध बिजली आपूर्ति करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की।

शालिनी सिंह ने कहा कि “नो पावर कट ज़ोन” कहलाने वाला नोएडा आज भी बिजली संकट से जूझ रहा है। उन्होंने कहा कि यदि समस्याओं का समयबद्ध समाधान नहीं हुआ तो नौएडा सिटीजन फोरम जनहित में आगे की रणनीति तय करेगा।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Related Articles

Back to top button
Close