उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडाब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

जनता के मुद्दों को क्यों नहीं उठा रहे विधायक और सांसद, जेवर के विधायक पर क्यों निर्भर है ग्रेनो वेस्ट की जनता

ग्रेटर नोएडा वेस्ट : बेहाल गर्मी और गायब गौतमबुद्धनगर के जनप्रतिनिधि। जी हाँ, गौतमबुद्धनगर में इन दिनों जनप्रतिनिधियों का गायब होना चर्चा का विषय बना हुआ है। चुनाव होने के तुरंत बाद सांसद और विधायक फिर से गायब हो गए है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की जनता केवल एक विधायक धीरेन्द्र सिंह पर निर्भर है। अपनी विधानसभा नहीं होने के बाद भी जेवर के विधायक लोगों की समस्याओं का समाधान कर रहे है।

सांसद के पास समस्या समाधान करने के लिए कोई योजना नहीं
गौतमबुद्धनगर के सांसद महेश शर्मा के पास समस्या का समाधान करने के लिए कोई योजना नहीं है। सांसद महेश शर्मा के केंद्रीय नेतृत्व ने टिकट दिया है और चार जून को उनका फिर से सांसद बनना तय माना जा रहा है। लेकिन जनता सांसद के कामकाज के तरीके से खुश नहीं है। सांसद ने कुछ अपने नजदीकी लोगों को प्रतिनिधि बना रखा है, जहां जनता की पहुंच नहीं है। सांसद महेश शर्मा चुनाव होने के बाद फिर से सक्रिय नहीं है। बिजली और अन्य मुद्दों को लेकर जनता विधायक धीरेन्द्र सिंह पर निर्भर है। दो दिन पहले बिजली की समस्या को लेकर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने अधिकारियों को हड़काया था। आज किसानों की समस्याओं को लेकर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने प्रमुख सचिव को पत्र लिखा है। अब जनता का सवाल ये है कि महेश शर्मा को जो काम करना चाहिए था वह गौतमबुद्धनगर के सांसद क्यों नहीं कर रहे है ?

विधायक पंकज सिंह भी जनता के मुद्दे उठाने में है पीछे
विधायक पंकज सिंह गौतमबुद्धनगर से सांसद का चुनाव लड़ना चाहते थे। बीजेपी के कुछ नेताओं ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि टिकट नहीं मिलने के बाद विधायक का नोएडा से मोहभंग हो गया है। नोएडा के लोगों की समस्या उठाने में वह भी पीछे है। इसके अलावा दादरी विधायक तेजपाल नागर भी कोई समस्या उठाने में आगे नहीं आ रहे है।

क्या कहते है नेफोवा अध्यक्ष

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close