उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्ट

विप्रो कंपनीः काम पर बहाली के लिए कर्मियों ने किया श्रम कार्यालय पर प्रदर्शन

50 से अधिक संविदा कर्मियों को 15 अक्टूबर से काम करने से मना कर दिया गया है, बहाली की कर रहे हैं मांग

नोएडा। मेसर्स- विप्रो लिमिटेड प्लॉट नंबर 2,3 व 4 नॉलेज पार्क डेल्टा-1 ग्रेटर नोएडा के  संविदाकार मेसर्स- फ्रंटलाइन वीआर टोटल सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के रोल पर कार्यरत 50 से अधिक श्रमिकों को विप्रो मैनेजमेंट ने 15 अक्टूबर से कार्य करने से रोक दिया है। इसके विरोध में श्रमिक सीटू के नेतृत्व में आंदोलन कर रहे हैं।

उप श्रमायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन

इसी क्रम में आज सोमवार को गौतमबुद्ध नगर जिले के उप श्रम आयुक्त कार्यालय सेक्टर- 3, नोएडा पर प्रदर्शन कर विप्रो प्रबंधकों की कथित मनमानी पर रोक लगाने और गैरकानूनी तरीके से नौकरी से निकाले गए श्रमिकों को क्षतिपूर्ति सहित फिर से कार्य पर भिजवाने की मांग को लेकर पीड़ित कर्मचारियों ने सीटू के नेतृत्व में प्रदर्शन कर धरना दिया।

विप्रो प्रबंधन से बात कराई

उप श्रम आयुक्त धर्मेंद्र कुमार ने श्रमिकों की समस्याओं का समाधान कराने के लिए विप्रो प्रबंधन के अधिकारियों को बुलाकर उनसे वार्ता कराई। विप्रो मैनेजमेंट के हठधर्मितापूर्ण रुख के चलते समस्या का कोई समाधान नहीं निकल सका और वार्ता विफल रही। उप श्रम आयुक्त ने अगली तिथि 5 नवंबर को दोपहर दो बजे विप्रो कम्पनी के प्रबंधकों के साथ ही डायरेक्टर को भी वार्ता के लिए तलब किया है।

प्रदर्शन को सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा, महासचिव रामसागर, सचिव रामस्वारथ आदि ने सम्बोधित किया। गंगेश्वर दत्त शर्मा ने बताया कि पहली नवंबर को सुबह नौ से सभी कर्मचारी विप्रो प़ा. लिमिटेड कम्पनी के गेट पर धरना देंगे। जब तक श्रमिकों की समस्याओं का समाधान नहीं होगा आंदोलन जारी रहेगा।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close