×
crimeउत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडाब्रेकिंग न्यूज़

Woman Murder Solved : सास ने सुपारी देकर कराई थी हत्या, बादलपुर पुलिस ने किया महिला की हत्या का खुलासा, पुलिस ने मुठभेड़ के बाद शूटर को किया गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा के बादलपुर में महिला हत्याकांड से पर्दा उठ गया है। पुलिस के मुताबिक सास ने सुपारी देकर बहू की हत्या कराई थी। पुलिस ने शूटर को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी शूटर ने कबूला है कि एक लाख की सुपारी देकर उसने महिला की हत्या की थी। बादलपुर पुलिस ने शूटर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस हिरासत में आरोपी शूटर का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
बादलपुर पुलिस ने बताया कि ब्रज बिहार कालोनी में सोनी नाम की महिला की घर में गोली मारकर हत्या चार दिन. पहले कर दी गयी थी। मृतक महिला की सांस ने एक लाख रूपए देकर शूटरों से हत्या कराई थी। एक शूटर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से एक पिस्टल और एक तमंचा बरामद किया है।

बेटे को वश में रखने की वजह से सास बन गयी मां की कातिल

पुलिस ने बताया कि बेटे को वश में रखने के लिए सास बहू की दुश्मन बन गयी। पुलिस ने बताया कि आरोपी सास फरार है, उसे गिरफ्तार करने के प्रयास किये जा रहे है। सास को बिलकुल पसंद नहीं था कि उसका बेटा, बहू के वश में चले। इसलिए उसने सुपारी देकर बहू की हत्या करा दी।

Keshav Panchal

Tags

Related Articles

Back to top button
Close