×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टराजनीति

नोएडा में मदर्स डे पर महिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

नोएडा – मदर्स डे के अवसर पर सामाजिक संस्था इम्पैक्टराइज फाउंडेशन द्वारा महिलाओं एवं किशोरियों के स्वास्थ्य और स्वच्छता को लेकर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम इलाहाबास गांव स्थित इलाहाबास बारात घर में संपन्न हुआ, जिसमें 50 से अधिक महिलाओं ने सहभागिता की।

कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराना तथा किशोरियों को मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूक करना था। इस दौरान फेलिक्स की मेडिकल टीम ने महिलाओं को स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं मासिक धर्म से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं और उन्हें बेहतर स्वास्थ्य के प्रति प्रेरित किया।

इस अवसर पर कविता कुमार राजेश ने कहा कि मदर्स डे केवल उत्सव का दिन नहीं, बल्कि महिलाओं की देखभाल, जागरूकता और सशक्तिकरण का संदेश देने का भी अवसर है। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन का उद्देश्य उन महिलाओं तक स्वास्थ्य संबंधी जानकारी पहुंचाना है, जिन्हें इसकी सबसे अधिक आवश्यकता है।

वहीं महासचिव अंखी दासगुप्ता ने कहा कि सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक और स्थायी बदलाव लाया जा सकता है। महिलाओं के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता को लेकर जागरूकता फैलाना एक स्वस्थ और सशक्त समाज की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

कार्यक्रम में ट्रस्टी सुरोजीत दासगुप्ता, श्रुति गुप्ता एवं ज्योति श्रीवास्तव सहित कई स्वयंसेवक एवं समर्थक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में फाउंडेशन ने मेडिकल टीम, स्वयंसेवकों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम लगातार आयोजित करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Related Articles

Back to top button
Close