ग्रेटर नोएडा

यमुना अथारिटी के CEO अरूणवीर सिंह को मिला छठी बार सेवा विस्तार, 2019 में अरूणवीर सिंह हुए थे रिटायर

ग्रेटर नोएडा : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर यमुना प्राधिकरण के सीईओ अरुणवीर सिंह पर भरोसा जताया है। योगी सरकार ने 6 महीने का और सेवा विस्तार कर दिया है। डॉ अरुणवीर सिंह अब 2024 दिसंबर तक यमुना अथॉरिटी के सीईओ रहेंगे। अरुणवीर सिंह 2019 में रिटायर हुए थे, इसके बाद से योगी सरकार इनका कार्यकाल लगातार बढ़ा रही है।

लगातार बढ़ रहा कार्यकाल
अरुण वीर सिंह का कार्यकाल 30 जून को खत्म हो रहा था इससे पहले ही सरकार ने फिर से सेवा विस्तार कर दिया है। गौरतलब है कि पीसीएस अफसर अरुण सिंह को 2006 में IAS में प्रमोट किया गया था। माना जा रहा है कि यमुना विकास प्राधिकरण क्षेत्र में इंटरनेशनल जेवर एयरपोर्ट और इंटरनेशनल फिल्म सिटी का कार्य सही तरीके से संपन्न हो इसलिए सरकार अरुण सिंह को अपने साथ रखना चाह रही है।

कौन है डॉ. अरुणवीर सिंह
डॉ अरुणवीर सिंह उत्तर प्रदेश लोक सेवा (पीसीएस) संवर्ग के प्रशासनिक अधिकारी थे। वर्ष-2006 में पदोन्नत होकर वह आईएएस अधिकारी बने। वर्ष-1959 में बस्ती (अब सिद्धार्थनगर) में जन्मे डॉ. अरुणवीर सिंह 2016 से यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण सीईओ पद पर कार्यरत हैं।

दुर्गा शंकर मिश्र का हुआ कार्यकाल समाप्त

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी मनोज कुमार सिंह को उत्तर प्रदेश का नया मुख्य सचिव बनाया गया है। इससे पहले दुर्गा शंकर मिश्र यूपी में मुख्य सचिव के पद पर तैनात थे। उनके सेवा विस्तार के लिए केंद्रीय मंत्रालय को पत्र भेजा गया था, लेकिन विस्तार नहीं हो पाया। इसके बाद अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुर्गा शंकर मिश्र का कार्यकाल समाप्त करने का निर्णय लिया है। उनके स्थान पर 1988 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी मनोज कुमार सिंह यूपी के अगले मुख्य सचिव बने हैं।

admin_federal

Related Articles

Back to top button
Close