×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टहेल्थ

यथार्थ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने शुरू की “सैटेलाइट क्लिनिक” सेवा, अब सुपरस्पेशिलिटी इलाज पहुंचेगा लोगों के दरवाजे तक

ग्रेटर नोएडा  – स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ, किफायती और प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए यथार्थ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, ओमेगा-1 (नियर परी चौक), ग्रेटर नॉएडा ने “सैटेलाइट क्लिनिक” पहल की शुरुआत की है। इस पहल के अंतर्गत पहला सैटेलाइट क्लिनिक फ़र्रूख़ाबाद में लॉन्च किया गया, यथार्थ सैटेलाइट का उद्घाटन माननीय सांसद श्री मुकेश राजपूत द्वारा किया गया है जिससे स्थानीय मरीजों को अब बड़े शहरों तक यात्रा किए बिना सुपर स्पेशलिटी अनुभवी द्वारा डॉक्टरों की विशेषज्ञ सलाह और बेहतर उपचार मार्गदर्शन मिल सकेगा।

यह पहल विशेष रूप से उन मरीजों के लिए लाभकारी होगी जिन्हें बेहतर इलाज के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। सैटेलाइट क्लिनिक के माध्यम से मरीजों को कम खर्च में उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं, विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह, सही उपचार की दिशा और समय की बचत जैसे कई लाभ मिलेंगे। इसके साथ ही यह पहल स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और किफायत को भी मजबूत करेगी।

इस अवसर पर यथार्थ हॉस्पिटल के ग्रुप सीईओ श्री अमित सिंह ने कहा, “हम फ़र्रूख़ाबाद के लोगों को इस नई स्वास्थ्य सेवा सुविधा के लिए बधाई देते हैं। यथार्थ हॉस्पिटल का उद्देश्य है कि मरीजों को उनके घर के नजदीक ही बेहतर उपचार मार्गदर्शन और विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह मिल सके। सैटेलाइट क्लिनिक के माध्यम से मरीजों को समय पर सही इलाज और उचित चिकित्सा परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा। आने वाले समय में यथार्थ हॉस्पिटल देश के विभिन्न क्षेत्रों में ऐसे और क्लिनिक शुरू करने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि हर मरीज तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं आसानी से पहुंच सकें।”

यथार्थ हॉस्पिटल आने वाले समय में इस सेवा का विस्तार देश के विभिन्न राज्यों और शहरों में करने की योजना बना रहा है। इस अवसर पर डॉ. सुनील कुमार बलियान, सीओओ एवं फैसिलिटी डायरेक्टर, यथार्थ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने कहा, “यथार्थ हॉस्पिटल का उद्देश्य केवल इलाज प्रदान करना नहीं, बल्कि हर व्यक्ति तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। सैटेलाइट क्लिनिक एक ऐसी आधुनिक स्वास्थ्य सेवा पहल है, जिसके माध्यम से मरीज अपने नजदीकी क्लिनिक से ही ऑनलाइन कॉल और डिजिटल कंसल्टेशन के जरिए हमारे सुपर स्पेशलिटी डॉक्टरों से सीधे जुड़ सकते हैं। इस सुविधा के अंतर्गत मरीजों को विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय, उपचार संबंधी मार्गदर्शन और नियमित फॉलो-अप सेवाएं आसानी से उपलब्ध होंगी, जिससे उन्हें बार-बार बड़े शहरों या अस्पतालों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इस पहल के माध्यम से हम उन क्षेत्रों तक विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं पहुंचाना चाहते हैं जहां लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए दूर-दराज के शहरों में जाना पड़ता है। हमारा प्रयास है कि मरीजों को उनके नजदीक ही विश्वस्तरीय उपचार मार्गदर्शन और विशेषज्ञ सलाह उपलब्ध हो सके।”

“यथार्थ हॉस्पिटल की यह पहल केवल एक स्वास्थ्य सेवा विस्तार नहीं, बल्कि दूर-दराज़ और स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने का एक सामाजिक प्रयास भी है। सैटेलाइट क्लिनिक मॉडल के माध्यम से अस्पताल का लक्ष्य है कि हर व्यक्ति को समय पर सही इलाज, विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उनके अपने शहर के करीब उपलब्ध हो सकें। आने वाले समय में यह पहल देशभर में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।”

 

 

 

 

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Related Articles

Back to top button
Close